नयी दिल्ली। बैंक ऑफ अमेरिका की गिनती दुनिया के सबसे बैंकों में होती है। ये अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग संस्थान है, जबकि दुनिया का आठवां सबसे बड़ा बैंक है। इस बैंक में नौकरी करना किसी का भी सपना हो सकता है, क्योंकि जब बैंक बड़ा है तो एक्सपोजर और सैलेरी भी तगड़ी मिलेगी। मगर एक भारतीय शख्स ऐसा भी है जिसने इस बैंक में हासिल की गई नौकरी छोड़ दी और दूध का कारोबार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इस शख्स ने दूध के कारोबार में ऐसी तरक्की हासिल की कि अब वो 37 लाख रु कमा रहा है। ये इनकी सालाना कमाई है। महीने के हिसाब से भी देखें तो ये 3 लाख रु से ज्यादा बैठती है। आइए जानते हैं इस शख्स की पूरी कहानी।
राजस्थान से है ताल्लुक
वनइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के रहने वाले अनुकूल मेहता के मुताबिक उन्होंने मुश्किल हालातों को अपने लिए बेहतर बनाया। इंटरनेशनल बैंकों में जॉब छोड़ी और आखिर में अपना दूध का कारोबार जमा लिया। अब अनुकूल न सिर्फ खुद अच्छा पैसा कमाते हैं बल्कि उन्होंने से 10 अधिक लोगों को भी काम पर रखा हुआ है। यानी उनसे जुड़ कर ये लोग भी पैसा कमा रहे हैं। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस से डिग्री लेकर उन्होंने 2008 में बैंक ऑफ अमेरिका में जॉब हासिल की थी। तब उनका पैकेज लाखों का था।
क्यों छोड़ी नौकरी
अनुकूल के अनुसार बैंक ऑफ अमेरिका के बाद उन्होंने एचएसबीसी बैंक और सनकॉर्प बैंक में भी काम किया। इस बीच उनका छोटा भाई भी उनके साथ गुड़गांव में आकर नौकरी करने लगा। मगर उनके छोटे भाई का ट्रांसफर लंदन में हो गया। इसी के बाद अनुकूल ने नौकरी छोड़ी और वापस बांसवाड़ा आ गए। असल में छोटे भाई के चले जाने से उनका मन नहीं लगा।
कैसे हुई शुरुआत और अब कहां पहुंचा कारोबार
अनुकूल ने एक अक्लमंदी ये दिखाई की नौकरी छोड़ने से पहले ही 2017 में अपनी गोशाला तैयार कर दी थी। एक साल बाद 2018 में उन्होंने जॉब छोड़ी और फिर पूरी तरह अपने गृह नगर में आ गए और कारोबार संभालने लगे। जिस समय उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया था उस समय उनके पास सिर्फ 7 गाय थी। पर अब उनके पास 135 गाय हैं। उनकी गोशाला 7 बीघा में है। इसमें से 5 बीघा पर सिर्फ गायों के चारे का इंतजाम किया गया है।
कितना रु लीटर है दूध
अनुकूल को शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक समय वे गायों के खाने के पैसे भी नहीं हासिल कर पा रहे थे। मगर जब दूध की डिमांड बढ़ी तो उन्हें मेहनत सफल होती दिखी। अब इस समय वे रोज करीब 150 लीटर दूध बेचते हैं। दूध का रेट प्रति लीटर 70 रु है। यानी रोजाना की कमाई 10500 रु। उन्होंने आस-पास के इलाकों में दूध सप्लाई करने के लिए लोग भी रखे हुए हैं।
हर महीने 1 लाख रु का शुद्ध लाभ
रोज की करीब 10500 रु की कमाई के हिसाब स उनकी महीने की इनकम 3.15 लाख रु और साल की इनकम करीब 37 लाख रु बैठती है। इसमें से 25 लाख रु गायों की देख-रेख और खाने पर खर्च हो जाते हैं। इस तरह साल में उन्हें करीब 12 लाख रु का शुद्ध लाभ होता है। यानी हर महीने 1 लाख रु। उनका कारोबार और भी बढ़ सकता है, क्योंकि उनके पास रोज 250 लीटर दूध की डिमांड है पर वे 150 लीटर ही दे पा रहे हैं।
पालते हैं सिर्फ देसी गाय
अनुकूल की गोशाला में सिर्फ देसी गाय हैं। असल में अमेरिका और कई दूसरे देशों में हुई रिसर्च से पता चला है कि भारत की देसी गायों का दूध हेल्थ के लिए बेस्ट रहता है। अनुकूल की डेयरी से ज्यादा संख्या ऐसे लोगों के दूख खरीदने वालों की है जिन्हें डॉक्टर ने सलाह दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications