नई दिल्ली, दिसंबर 8। आवर्ती जमा (आरडी) एक तरह का जमा खाता है, जो आपको फिक्स्ड इनकम वाले निवेश ऑप्शन में रेगुलर पैसा जमा करने और आपके निवेश पर गारंटीकृत रिटर्न देने की सुविधा देता है। जोखिम से बचने वाले निवेशकों, खास कर सैलेरी वालों के लिए, आरडी एक स्थिर निवेश ऑप्शन है क्योंकि वे इसमें मासिक आधार पर थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं। आरडी की अवधि 6 महीने से 10 वर्ष तक हो सकती है। इस पर डीआईसीजीसी की तरफ से 5 लाख रुपये तक की जमा पर सुरक्षा और निश्चित ब्याज दर मिलती है। यहां हम आपको 2 ऐसे संस्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एफडी से अधिक ब्याज मिलेगा।
ब्याज दर कितनी
इस समय अधिकतर बड़े बैंकों में एफडी पर 5-6 फीसदी से अधिक ब्याज मिलना मुश्किल है। मगर एक कंपनी नागरिकों को आरडी पर 8.5 फीसदी तक ब्याज दे रही है। एक अन्य बैंक भी निवेशकों को 8 फीसदी तक ब्याज देगा। बचत खाते और डेब्ट म्यूचुअल फंड की तुलना में आरडी में निवेश से उच्च रिटर्न मिल सकता है, जिससे यह सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए एक अच्छा निवेश ऑप्शन बन जाता है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस रेकरिंग डिपॉजिट
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस 12 से 60 महीने तक की अवधि के साथ रेकरिंग डिपॉजिट करने की सुविधा देता है। सभी रेसिडेंट इंडिविजुअल और हिंदू यूनाइटेड फैमिली अपने वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर एक आरडी खाता खोल सकते हैं। इसमें समय से पहले निकासी, ऑटो रिफंड, ऑटो रिन्यू, ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा, ऑनलाइन आवर्ती जमा कैलकुलेटर और 500 रुपये प्रति किश्त की न्यूनतम जमा राशि जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
चेक करें ब्याज दरें
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी 12 महीनों की रेकरिंग डिपॉजिट पर 7.03 फीसदी, 24 महीनों पर 7.12 फीसदी, 36 महीनों पर 8.18 फीसदी, 48 महीनों पर 8.34 फीसदी और 60 महीनों पर 8.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है। मगर निवेशक पहले केवल आकर्षक ब्याज दरों को न देखें और केवल शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करें ताकि डिफ़ॉल्ट के मामले में ब्याज और मूलधन का जोखिम कम किया जा सके। क्योंकि 2 साल पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) डिफॉल्ट हुई थी, जिससे निवेशकों को बहुत मुसीबत हुई।
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक आरडी
ये कंपनी 3 माह पर सामान्य नागिरकों को 4.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 4.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है। वहीं 6 माह के लिए इसकी ये ब्याज दरें 4.50 फीसदी और 5.00 फीसदी हैं। 9 माह के लिए 5.50 फीसदी और 6.00 फीसदी, 1 वर्ष के लिए 5.50 फीसदी और 6.00 फीसदी, 2 वर्ष के लिए 7.50 फीसदी और 8.00 फीसदी, 3 वर्ष के लिए 7.00 फीसदी और 7.50 फीसदी, 4 वर्ष के लिए 7.00 फीसदी और 7.50, 5 वर्ष के लिए 6.50 फीसदी और 7.00 फीसदी और 5 वर्ष से अधिक से 10 वर्ष तक के लिए भी 6.50 फीसदी और 7.00 फीसदी हैं।
निवेश का बढ़िया ऑप्शन
अच्छी ब्याज दर और डीआईसीजीसी जमा सुरक्षा के लिहाज से नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक की आरडी में निवेश करना उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अपनी चुनी हुई मैच्योरिटी अवधि के आधार पर राशि और ब्याज दरों पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications