Laxmi Dental IPO: आईपीओ बाजार में धूम देखने को मिल रहा है. इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, जिसे निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा. ओर्बीमेड की ओर से सपोर्टेड लक्ष्मी डेंटल की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) सोमवार, 13 जनवरी से खुल गया है. यह 15 जनवरी को बंद हो जाएगा.
पूरा भरा लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ
लक्ष्मी डेंटल आईपीओ पहले दिन के शुरुआती घंटे में ही पूरा सब्सक्राइब हो गया. शाम 5 बजे तब आईपीओ सब्सक्रिप्शन 5.33 गुना हो चुका है. पब्लिक इश्यू में जारी 89,70,371 शेयरों के मुकाबले 4,78,00,302 शेयरों पर बोली मिली.
आईपीओ में 138 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर और कंपनी के प्रमोटरों की ओर से ₹560 करोड़ मूल्य का ऑफर-फॉर-सेल में जारी हैं. बता दें कि पब्लिक इश्यू से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल के फाइनेंस, अपनी सब्सिडियरी कंपनी बिजडेंट डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

लक्ष्मी डेंटल आईपीओ में रिजर्वेशन
गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने खासा रुचि दिखाई, उन्होंने अपने हिस्से के लिए 10.89 गुना ज्यादा आवेदन किया, जिसमें 24.46 लाख शेयरों की पेशकश के मुकाबले 266 लाख शेयरों के लिए बोलियाँ लगाई गईं. रिटेल निवेशक और भी अधिक उत्साहित थे, उनकी कैटेगरी को 12.59 गुना आवेदन प्राप्त हुए.
एंकर निवेशकों से जुटाए 314 करोड़ रुपए
आईपीओ लॉन्च से पहले, लक्ष्मी डेंटल ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (एमएफ), मिराए एसेट एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, टाटा एमएफ, कोटक एमएफ, बिड़ला सनलाइफ इंश्योरेंस, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, नोमुरा, अल मेहवार कमर्शियल इन्वेस्टमेंट्स, गोल्डमैन सैक्स और नैटिक्स इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स जैसे एंकर निवेशकों से 314.12 करोड़ रुपये हासिल किए.
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड सेट
आईपीओ के लिए मूल्य सीमा ₹407 और ₹428 प्रति शेयर के बीच तय की गई है और यह बुधवार, 15 जनवरी को बंद होगा. निवेशकों कम से कम 33 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जो 14,124 रुपए के निवेश के बराबर है. इस आईपीओ की प्रमुख डेट्स में 13 जनवरी से 15 जनवरी तक बोली लगाना. 16 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. जबकि 17 जनवरी को रिफंड की शुरुआत होगी. जबकि 17 जनवरी को डीमैट खातों में शेयरों का क्रेडिट होगा. शेयरों की लिस्टिंग 20 जनवरी को होगी.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications