नई दिल्ली। भारत की देसी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी अब विदेश के बड़े ब्रांड के लिए भी हैंडसेट बनाने जा रही है। ऐसा अभी तक चीन में होता था, लेकिन अब यह भारत में भी होने जा रहा है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार लावा कुछ विदेशी बड़े ब्रांड के लिए हैंडसेट का विनिर्माण करेगी। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार नोकिया अपने हैंडसेट के निर्माण के लिए लावा के साथ साझेदारी कर चुकी है। इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आ रही है कि मोटोरोला भी लावा के साथ हैंडसेट निर्माण के लिए समझौता कर रही है। एक चर्चा और सामने आ रही है कि लावा एक और टेलिकॉम कंपनी के साथ भी इसी तरह की बाचतीच कर रही है।

लावा ने तेजी से बढ़ाई उत्पादन क्षमता
लावा एक रणनीति के तहत दुनिया के बड़े ब्रांड के मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों के साथ चर्चा कर रही है। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, लावा इसके लिए अपनी उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाया है। अब लावा के पास 3 करोड़ स्मार्टफोन और 4.5 करोड़ फीचर फोन बनाने की क्षमता हो गई है।
टेलिकॉम कंपनियां बेचना शुरू करेंगी स्मार्टफोन
भारत में रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियां भी अब स्मार्टफोन बेचने के बाजार में आना चाह रही हैं। मोबाइल फोन कंपनियां हैंडसेट बेचने के दौरान डिस्काउंट ऑफर, शॉपिंग बेनिफिट्स और 1 साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं भी ऑफर करेंगी। उम्मीद है कि इन बंडल स्मार्टफोन के माध्यम से मोबाइल फोन कंपनियां अपने 2जी ग्राहकों को आसानी से 4जी में ला सकेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications