नई दिल्ली। भारत की कंपनी लावा ने एक नया फीचर फोन लावा फ्लिप लॉन्च किया है। देश में करीब 12 साल से लेकर 15 साल पहले फ्लिप फोन का खूब इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन धीरे धीरे इन फोन का इस्तेमाल खत्म हो गया था। लेकिन अब लावा ने फिर से फ्लिप फीचर लांच किया है। लावा के अपने इस नए फीचर फोन लावा फ्लिप का रेट 1,640 रुपये तय किया है। लावा ने अपने इस फ्लिप फीचर को लाल और ब्लू रंग में लॉन्च किया है। लावा ने अपना यह फ्लिप फीचर फोन फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन के अलावा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
लावा ने इन फोन को आकर्षक बनाया
लावा के इन फ्लिप फीचर फोन को आकर्षक लुक में लांच किया गया है। लावा ने अपने इन फोन को लाल और नीले रंग में लॉन्च किया है। फ्लिप फोन उनको कहते हैं, जो दिखने में आधे साइज के होते हैं, लेकिन उनको खोल कर इस्तेमाल किया जाता है। इन फोन में कैमरा सेटअप भी है। लावा का कहना है कि इस फीचर फोन में ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं।
लावा फ्लिप कर रहा है 22 भाषाओं को सपोर्ट
लावा फ्लिप फीचर फोन हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सहित 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि लोग इन भाषाओं में मेसेज प्राप्त कर सकते हैं और टाइप कर सकते हैं।
लावा फ्लिप में पावरफुल बैटरी
लावा फ्लिप फीचर फोन में जहां तक खूबियों की बात करें तो इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है। इस फोन की बॉडी पोलीकार्बोनेट से बनी है। इन फीचर फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और 1200 एमएच की बैटरी है। लावा का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह फोन 3 दिन चल सकती है। इस फीचर फोन की मेमरी 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल हो सकती है। लावा फ्लिप में वीजीए कैमरा के साथ ही ब्लिंक कॉल नोटिफिकेशन एलईडी भी है। बाकी फीचर्स में टॉर्च, वायरलेस एफएम और नंबर टॉकर समेत अन्य सुविधाएं भी इसमें हैं। इसके अलावा लावा ने इस फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications