नई दिल्ली। शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर मजबूती के बीच सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह कुल मिला कर 52,193.73 करोड़ रुपये बढ़ा है। भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी की मार्केट कैप इस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ी है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में कुल मिला कर 434.40 अंक यानी 1.07 प्रतिशत का सुधार हुआ था। इस दौरान टीसीएस और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में कुल मिला कर गिरावट दर्ज हुई है। इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है।

किस कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
एसबीआई का मार्केट कैप 11,334.26 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,087.85 करोड़ रुपये हो गया है। एचडीएफसी का मार्केट कैप 10,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,96,791.39 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,871.88 करोड़ रुपये सुधर कर 3,31,011.55 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 8,818.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,08,420.75 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 5,055.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,97,726.75 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 2,852.62 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 9,83,140.16 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,576.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,40,777.38 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 1,192.37 करोड़ रुपये बढ़कर 2,96,367.29 करोड़ रुपये हो गया है।
इन 2 कंपनियों का मार्केट कैप कम हुआ
इस दौरान टीसीएस का मार्केट कैप 6,698.01 करोड़ रुपये कम होकर 7,70,252.01 करोड़ रुपये रह गया। वहीं आईटीसी का मार्केट कैप 1,557.16 करोड़ रुपये गिरकर 3,02,747 करोड़ रुपये रह गया।
देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी और इंफोसिस का नबंर रहा है।
यह भी पढ़ें : अब आपके गोल्ड पर है मोदी सरकार की नजर, जानें क्या है तैयारी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
