नई दिल्ली, फरवरी 6। बॉलीवुड में अपनी आवाज से सभी का दिल जीतने वाली स्वरा कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई में आज सुबह निधन हो गया। लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। मगर लंबे इलाज के बाद वह सर्वाइव नहीं कर पाईं। लता मंगेशकर करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन होने के बाद भी सामान्य जीवन जीने के लिए मशहूर रहीं। वे अपने पीछे करोड़ों रु की संपत्ति छोड़ गयी हैं।
साधारण व्यक्तित्व की खास पहचान
लता मंगेशकर अपने साधारण व्यक्तित्व से के लिए खास पहचान रखती थीं। जब उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हुआ, तो उस समय उनकी आयु महज 13 साल की थी। इसके बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। लता मंगेशकर बचपन से ही गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ रही थीं और उनके पिता ने उन्हें संगीत भी सिखाया था।
कम आयु में प्लेबैक सिंगर
लता मंगेशकर ने बेहद कम उम्र में प्लेबैक सिंगर के तौर पर नाम कमाना शुरू कर दिया था। उनके सामने कई मुश्किलें आईं, मगर अपनी आवाज के दम पर उन्होंने खास पहचान भी बनाई। उन्हें करीब 21 साल पहले भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार भारत रत्न से भी नवाजा गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम हेमा मंगेशकर है (विकीपीडिया के अनुसार)।
111 करोड़ रु की संपत्ति
लता मंगेशकर की संपत्ति के बारे में कई रिपोर्टें सामने आई हैं, लेकिन माना जाता है कि उनकी कुल संपत्ति 1.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 111 करोड़ रुपये है। प्रोफेशनल फील्ड की बात करें तो वह बतौर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं, जिसमें उनकी संपत्ति 5 करोड़ डॉलर तक होने का दावा किया गया है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मासिक आय 40 लाख रुपये और सालाना आय करीब 6 करोड़ रुपये थी। अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बहुत कुछ हासिल किया है।
शानदार है घर
लता मंगेशकर के घर की बात करें तो वह मुंबई में 'प्रभु कुंज' में रह रही थीं। ये घर इतना बड़ा है कि उसमें करीब 10 परिवार आराम से रह सकते हैं। उन्होंने पहले एक शेवरोले कार खरीदी, जिसके बाद उन्होंने एक ब्यूक कार खरीदी। उनकी कारों में मर्सिडीज, क्रिसलर जैसी कारें शामिल हैं। लता मंगेशकर अपने गानों से सभी का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। उन्होंने अपने नाम कई अवॉर्ड भी किए हैं। लता को 1969 में पद्म भूषण, 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 1999 में पद्म विभूषण, 2001 में भारत रत्न और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications