How much did gold and silver rates change last week: बीते हफ्ते जहां सोने के रेट में तो मामूली तेजी दर्ज हुई, लेकिन चांदी के रेट धड़ाम हो गए। ऐसे में चांदी में निवेश का मौका मिल रहा है। वैसे भी जब से हमास और इजरायल विवाद शुरू हुआ है, उस वक्त से सोने का रेट तेजी से बढ़ा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि चांदी का रेट शायद अभी और ऊपर जाए। जानकार ऐसा अनुमान जता रहे हैं।
बीते हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट मामूली रूप से ऊपर गया है। बीते हफ्ते शुक्रवार को सोने का रेट 60825 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट बीते सोमवार को 60698 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से सोने का रेट पूरे हफ्ते के दौरान 127 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ बंद हुआ।

सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 760 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं बीते हफ्ते के दौरान चांदी के रेट को तेज झटका लगा। बीते हफ्ते शुक्रवार को चांदी का रेट 70906 रुपये प्रति किलो रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 72094 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 1188 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ।
चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 5558 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
सोने का क्या क्या होता है इस्तेमाल
दुनिया में जितना भी सोना है उसका करीब 49 प्रतिशत का इस्तेमाल जेवर के रूप में होता है। इसके बाद नंबर आता है केंद्रीय बैंकों का यानी सरकारों का। दुनिया में सरकारों के पास करीब 17 फीसदी सोना रिजर्व के रूप में है। इसके बाद 13 प्रतिशत सोने का इस्तेमाल माइक्रोचिप्स, स्मार्टफोन और मेडिसिन बनाने में इस्तेमाल होता है।
किसी भी शहर का सोने और चांदी का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
