नई दिल्ली, मई 22। सेंसेक्स की टॉप 5 कंपनियों में से 3 की मार्केट कैप में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,78,650.71 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। इसमें से सबसे अधिक फायदा में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,532.77 अंक (2.90 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुआ था। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने भी निवेशकों को तगड़ा फायदा कराया है। हालांकि दो आईटी कंपनियों ने घाटा भी कराया है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए रिलायंस ने कितना कराया फायदा
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,31,320.8 करोड़ रुपये बढ़कर 17,73,889.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 30,814.89 करोड़ रुपये की बढ़कर 5,46,397.45 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 16,515.02 करोड़ रुपये बढ़कर 7,33,156.15 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन दो कंपनियों ने कराया घाटा
वहीं देश की 2 बड़ी आईटी कंपनियों ने घाटा भी कराय है। इसमें से टीसीएस की मार्केट कैप 43,743.96 करोड़ रुपये कम होकर 12,05,254.93 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई, तो इन्फोसिस की मार्केट कैप 20,129.66 करोड़ रुपये कम होकर 6,12,303.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,73,889.78 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,05,254.93 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,33,156.15 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,12,303.26 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,46,397.45 करोड़ रुपये
- एलआईसी 5,22,602.94 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,93,251.86 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 4,12,763.28 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 3,99,512.68 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,77,686.72 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications