Top 10 companies in terms of market cap: बीते हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप काफी कम हो गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक ने कराया है। वैसे इन 7 कंपनियों ने निवेशकों को बीते हफ्ते करीब 74,603.06 करोड़ रुपये डुबाया है। बीते हफ्ते सेंसेक्स 398.6 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 25,011 करोड़ रुपये कम होकर 12,22,392.26 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक मार्केट कैप 12,781 करोड़ रुपये कम होकर 6,66,512.90 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान भारती एयरटेल मार्केट कैप 11,096.48 करोड़ रुपये कम होकर 4,86,812.08 करोड़ रुपये बची है।

इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर मार्केट कैप 10,396.94 करोड़ रुपये कम होकर 5,87,902.98 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईटीसी मार्केट कैप 7,726.3 करोड़ रुपये कम होकर 5,59,159.71 करोड़ रुपये बची है। इसी दौरान बजाज फाइनेंस मार्केट कैप 4,935.21 करोड़ रुपये घटकर 4,27,996.97 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं इंफोसिस मार्केट कैप 2,656.13 करोड़ रुपये कम होकर 5,69,406.39 करोड़ रुपये बची।
इसके अलावा तीन कंपनियों ने फायदा भी कराया है। बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप 25,607.85 करोड़ रुपये बढ़कर 17,23,878.59 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टीसीएस मार्केट कैप 2,579.64 करोड़ रुपये बढ़कर 12,62,134.89 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा स्टेट बैंक मार्केट कैप 847.84 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,451.22 करोड़ रुपये हो गई।
अब ये हैं मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,23,878.59 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,62,134.89 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 12,22,392.26 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,66,512.90 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,87,902.98 करोड़ रुपये
- इंफोसिस 5,69,406.39 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,59,159.71 करोड़ रुपये
- स्टेट बैंक 5,12,451.22 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,86,812.08 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,27,996.97 करोड़ रुपये
नोट: इन कंपनियों की मार्केट कैप की गणना 11 अगस्त 2023 के रेट के हिसाब से की गई है।
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
