नई दिल्ली, जुलाई 17। बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,68,260.37 करोड़ रुपये कम हो गई है। वहीं बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स केवल 721.06 अंक (1.32 प्रतिशत) ही गिरा था। शेयर बाजार में विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, यही कारण है कि कंपनियों के रेट तेजी से नीचे आ रहे हैं। इसके अलावा विदेशी निवेशको सबसे ज्यादा निवेश सेंसेक्स और निफ्टी की कंपनियों में ही है, ऐसे में एफआईआई की बिकवाली बढ़ने से इन इंडेक्स के शेयरों की मार्केट कैप सबसे तेजी से घटती है। आइये जानते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से किसने कितना नुकसान कराया।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस ने कराया
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 99,270.07 करोड़ रुपये घटकर 10,95,355.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। कंपनी के जून वित्तीय परिणाम बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं। इसके चलते कंपनी के शेयर नीचे आए। वहीं अन्य सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक और कंपनी इनफोसि की मार्केट कैप 35,133.64 करोड़ रुपये कम होकर 6,01,900.14 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 18,172.43 करोड़ रुपये घटकर 7,57,659.72 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 8,433.76 करोड़ रुपये कम होकर 4,27,488.90 करोड़ रुपये बची है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 4,091.62 करोड़ रुपये कम होकर 4,02,121.99 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 3,158.85 करोड़ रुपये के नुकसान से साथ 5,22,498.11 करोड़ रुपये बची है।
लेकिन इन कंपनियों ने कराया फायदा
जहां 6 कंपनियों ने घाटा कराया है, वहीं 4 कंपनियों ने फायदा भी कराया है। बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 17,128.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,551.26 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 6,801.72 करोड़ रुपये बढ़कर 16,24,681.08 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी की मार्केट कैप 1,318.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,62,327.81 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एलआईसी की मार्केट कैप 316.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,157.71 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,24,681.08 करोड़ रुपये
- टीसीएस 10,95,355.32 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,57,659.72 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,03,551.26 करोड़ रुपये
- इनफोसि 6,01,900.14 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,22,498.11 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,48,157.71 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,27,488.90 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,02,121.99 करोड़ रुपये
- आईटीसी 3,62,327.81 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
