Top 10 companies of the country in terms of market cap: बीते एक हफ्ते में सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। इन कंपनियों की मार्केट कैप कुल मिलाकर 1,13,703.82 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसमें सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है।
वहीं बीते सप्ताह सेंसेक्स 758.95 अंक (1.21 फीसदी) के लाभ के साथ बंद हुआ। बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ है।

बीते हफ्ते रिलायंस की मार्केट कैप 63,259.05 करोड़ रुपये बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 18,737.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,019.76 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा आईटीसी की मार्केट कैप 18,331.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,237.76 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 11,059.41 करोड़ रुपये बढ़कर 5,36,433.55 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 2,016.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 299.97 करोड़ रुपये की बढ़कर 4,89,496.34 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं बीते हफ्ते कई कंपनियों ने नुकसान भी कराया है। इस दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 12,879.86 करोड़ रुपये कम होकर 11,61,840.29 करोड़ रुपये बची। वहीं एसबीआई पर और 6,514.97 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक पर और 4,722.95 करोड़ रुपये कम होकर 8,95,458.57 करोड़ रुपये बची। रह गया. आईसीआईसीआई बैंक के बाजार हैसियत में 1,882.67 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,53,980.16 करोड़ रुपये बची है।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,42,415.47 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,61,840.29 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,95,458.57 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,53,980.16 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,38,019.76 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,63,237.76 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,36,433.55 करोड़ रुपये
- एसबीआई 5,09,863.08 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,89,496.34 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,66,412.79 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications