How much did gold and silver become cheaper last week: बीते हफ्ते सोना और चांदी का रेट तेजी से नीचे आया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के चलते सोने की डिमांट में कमी आई है। यही कारण है कि सोने और चांदी का रेट बीते हफ्ते कम हो गया है।
जहां तक सोने के रेट की बात है तो इसमें काफी कमी आई है। सोने का रेट बीते शुक्रवार को 59171 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 59393 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 222 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है।

जहां तक चांदी के रेट की बात है इसमें और भी ज्यादा कमी आई है। चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 71017 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट बीते सोमवार को 73298 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से चांदी का रेट बीते पूरे हफ्ते के दौरान 2281 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
वहीं सोने अपने ऑलटाइम हाई से 2,475 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं चांदी भी अपने ऑलटाइम हाई से 5447 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
जानिए गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप 10 देश
अमेरिका : 8,133 टन सोना
जर्मनी : 3,355 टन सोना
इटली : 2,452 टन सोना
फ़्रांस : 2,437 टन सोना
रूस : 2,330 टन सोना
चीन : 2,113 टन सोना
स्विट्जरलैंड : 1,040 टन सोना
जापान : 846 टन सोना
भारत : 797 टन सोना
नीदरलैंड : 612 टन सोना
नोट: गोल्ड रिजर्व के यह लेटेस्ट आंकड़े World of Statistics से लिए गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications