नई दिल्ली, सितंबर 18। बीते हफ्ते देश की टॉप 10 कंपनियों में 6 की मार्केट कैप 2,00,280.75 करोड़ रुपये कम हो गई है। यानी निवेशकों के लिए बीता हफ्ता भारी घाटे का साबित हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा घाटा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इनफोसिस ने कराया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स 952.35 अंक (1.59 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

जानिए किन कंपनियों का घटा मार्केट कैप
बीते हफ्ते टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का मार्केट कैप 76,346.11 करोड़ रुपये कम होकर 11,00,880.49 करोड़ रुपये बचा है। वहीं इनफोसिस का मार्केट कैप 55,831.53 करोड़ रुपये कम होकर 5,80,312.32 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा रिलायंस का मार्केट कैप 46,852.27 करोड़ रुपये कम होकर 16,90,865.41 करोड़ रुपये बचा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 14,015.31 करोड़ रुपये कम होकर 5,94,058.91 करोड़ रुपये रह गया है। इसी दौरान एचडीएफसी का मार्केट कैप 4,620.81 करोड़ रुपये कम होकर 4,36,880.78 करोड़ रुपये बचा है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,614.72 करोड़ रुपये घटकर 8,31,239.46 करोड़ रुपये बचा है।
इन कंपनियों का बढ़ा है मार्केट कैप
हालांकि बीते हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बाद भी कई कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी है। इन कंपनियों में से एक है अडाणी ट्रांसमिशन। इस कंपनी का मार्केट कैप 17,719.6 करोड़ रुपये बढ़कर 4,56,292.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा स्टेट बैंक का मार्केट कैप 7,273.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,206.19 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
