
Pan : पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही अगर आपने अभी तक ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनेशन की जानकारी को अपडेट नहीं किया है, तो फिर आपके पास ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट के लिए नॉमिनेशन की जानकारी को अपडेट करने के लिए भी वक्त है। क्योंकि मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से नॉमिनेशन की तारीख को भी बढ़ा दिया है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

पैन से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढा दिया है। सीबीडीटी की तरफ से इसकी आखिरी तारीख को बढाकर 30 जून कर दिया गया है। अब आप 30 जून तक अपने पैन को आधार से उस ही तरह लिंक करा सकते है। जैसे पहले लिंक करा रहे थे। आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, आप पैन से आधार को लिंक कराने के लिए पहले 1 हजार रु की राशि जुर्मना देना होगा। इसके बाद आप अपने पैन को आधार से लिंक कराने की रिक्वेस्ट डाल सकेंगे।

क्या होगा अगर पैन को आधार से लिंक नहीं करते है तो
इनकम टैक्स एक्ट 1961 के मुताबिक जो पैन कार्ड होल्डर्स छुट की श्रेणी में नहीं आते है, उन पैन कार्ड होल्डर्स को पैन को आधार से लिंक करने के आखिरी तारीख अब 30 जून है। अब 30 जून से पहले अपने पैन को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर पैन कार्ड होल्डर ऐसा नहीं करते है, तो फिर पैन कार्ड निष्क्रिय हो जायेगा।
ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर और डीमैट की नॉमिनेशन की तारीख बढ़ी
पहले ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर और डीमैट की नॉमिनेशन को अपडेट करने की आखिरी डेट 31 मार्च 2023 थी। जिस डेट को सेबी की तरफ से बढ़ा दिया गया है और इस डेट को बढ़ाकर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है। सेबी की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर के अनुसार, अगर अकाउंट होल्डर नई डेडलाइन यानी 30 सितंबर के बाद भी नॉमिनेशन को अपडेट करने में असफल रहता है, तो फिर आखिरी तारिख के बाद उनके खाते को फ्रिज कर दिया जायेगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications