गोएयर : सस्‍ते में हवाई टिकट खरीदने का आज अंतिम मौका, जानिए रेट

अगले महीने हवाई सफर करने का सोच रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। गोएयर ने गोफ्लाई सेल के जरिए यात्रियों को सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है।

नई दिल्‍ली: अगले महीने हवाई सफर करने का सोच रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। गोएयर ने गोफ्लाई सेल के जरिए यात्रियों को सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है। इस सेल के तहत 1099 रुपये के ऑल इन्क्लूसिव शुरुआती किराये पर हवाई सफर किया जा सकता है। जी हां बजट विमानन एयरलाइंस कंपनी गोएयर सेल की शुरूआत की है। इस सेल के जरिए यात्रियों को सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है।

सस्‍ता हवाई ट‍िकट लेने का आज आखिरी द‍िन

सस्‍ता हवाई ट‍िकट लेने का आज आखिरी द‍िन

बता दें कि यह सेल 27 जनवरी शुरू हो चुकी है और 29 जनवरी 2020 तक इसका फायदा उठाया जा सकता है। इस दौरान की गई बुकिंग पर 1 फरवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच कभी भी सफर किया जा सकता है। इस सेल के तहत 1099 रुपए के ऑल इन्क्लूसिव शुरुआती किराये पर हवाई सफर किया जा सकता है। जानकारी दें कि घरेलू उड़ानों के लिए शुरुआती किराया 1099 रुपए तो वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ऑल इन्क्लूसिव हवाई किराया 5599 रुपए से शुरू है। बता दें कि यह किराया एकतरफा होगा।

यहां से बुक करें सस्‍ते में हवाई ट‍िकट

यहां से बुक करें सस्‍ते में हवाई ट‍िकट

आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, GoFly सेल में टिकट की बुकिंग GoAir.in वेबसाइट या फिर कंपनी के मोबाइल ऐप से करा सकती है। ऐप से फ्लाइट बुकिंग पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट पाया जा सकता है, जिसके लिए GOAPP10 कोड इस्तेमाल करना होगा।

चेक करें कहां क‍ितना है शुरुआती किराया

चेक करें कहां क‍ितना है शुरुआती किराया

  • कोचि 1099
  • दिल्ली 1358
  • गुवाहाटी 1449
  • चंडीगढ़ 1458
  • पटना 1507
  • कोलकाता 1531
  • चेन्नई 1531
  • अहमदाबाद 1612
  • बागडोगरा 1624
  • आइजोल 1649
  • जम्मू 1653
  • इंदौर 1653
  • बेंगलुरु 1759
  • मुंबई 1798
  • पुणे 1814
  • हैदराबाद 1882
  • भुवनेश्वर 1897
  • लखनऊ 1911
  • जयपुर 1916
  • श्रीनगर 1941
  • गोवा 2013
  • बनारस 2052
  • लेह 2182
  • नागपुर 2191
  • रांची 2480
  • कन्नौर 2882
  • पोर्ट ब्लेयर 3648
  • अबू धाबी 5599
  • दुबई 6671
  • फुकेट 6910
  • कुवैत 7786
  • सिंगापुर 7788
  • बैंकॉक 8038
  • माले 9136
जानि‍ए न‍ियम एवं शर्तें

जानि‍ए न‍ियम एवं शर्तें

 

  • ऑफर में ग्रुप डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।
  • अन्य किसी प्रोमो कोड के साथ यह ऑफर क्लब नहीं किया जा सकता।
  • टिकट नॉन रिफंडेबल है।
  • पहले से खरीदे गए टिकटों पर ऑफर मान्य नहीं है।
  • उपरोक्त ऑफ़र किसी अन्य प्रचार या प्रोमो कोड के संयोजन में लागू नहीं है।
  • प्रस्ताव / सीटें उपलब्धता के अधीन हैं।
  • सामान्य सामान नीति के अनुसार कोई भी अतिरिक्त सामान भत्ता लिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए गोएयर के आधिकारिक बेवसाइट https://www.goair.in/promotions/goair-go-fly-sale पर जा सकते हैं। वहीं अगर आप ट‍िकट की बुकिंग करने जा रहे है तो बुकिंग से पहले गो एयर की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर देखें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+