टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ती कंपीटिशन के बीच बीएसएनएल ने नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फ्री में सिम देने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ती कंपीटिशन के बीच बीएसएनएल ने नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फ्री में सिम देने की घोषणा की है। इस नये ऑफर के तहत कंपनी एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश करेगी। Jio-BSNL-Airtel-voda : 500 रु से कम के ये हैं बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान

फ्री सिम पाने के लिए करना होगा ये
जी हां अब तक बीएसएनएल सिम कार्ड के लिए 20 रुपये चार्ज करती थी। लेकिन अब लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत आपको 14 नवंबर से 28 नवंबर यानी आज भर के बीच फ्री में बीएसएनएल की सिम पाने का मौका मिलेगा। इस ऑफर की घोषणा से बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जानकारी दें कि यह ऑफर सभी सर्किल के टेलिकॉम ऑपरेटर्स के पास मौजूद है। हालांकि बीएसएनएल के मुफ्त सिम पाने की अपनी कुछ शर्ते हैं, जिसके लिए यूजर को फ्री सिम पाने के लिए पहला रिचार्ज न्यूनतम 100 रुपये का कराना होगा।
फ्री सिम पाने का आज आखिरी मौका
बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक यूजर को फ्री सिम-कार्ड के लिए 20 रुये देने पड़ते थे। लेकिन प्रमोशन ऑफर के तहत नए सिम कार्ड को मुफ्त में खरीदा जा सकेगा। इसके तहत अगर यूजर 14 नवंबर 2020 से लेकर 28 नवंबर 2020 के दौरान नया सिम कार्ड खरीदते हैं, तो यूजर मुफ्त में सिम कार्ड खरीद पाएंगे। यूजर को फ्री सिम कार्ड लेने के लिए नजदीकी बीएसएनएल स्टोर विजिट करना होगा, जहां से आप फ्री सिम कार्ड खरीद सकते हैं।
4जी सर्विस पर तेजी से हो रहा काम
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर लेने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने अपनी 4जी सर्विस को ठीक करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच बनाने के लिए प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। आपको बता दें कि बीएसएनएल तेजी से अपनी सर्विस में सुधार कर रही है। कंपनी ने हाल ही में दिल्ली और मुंबई में एक जनवरी 2021 से वायरलेस के साथ ही फिक्सड लाइन सर्विस शुरू की है। बीएसएनएल देश के 20 सर्किल में अपनी सेवाएं देती है, जबकि महानगर टेलिकॉमग निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) सर्विस दिल्ली और मुंबई में ऑपरेट होती है।
बीएसएनएल ने 2.14 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा
एमटीएनएल का लाइसेंस साल 2021 की शुरुआत से खत्म हो रहा है। ऐसे में बीएसएनएल पूरे देश में आपरेट करने लगेगी। बीएसएनएल की तरफ से देशभर में 10,000 करोड़ रुपये की लागत से 4जी इक्विपमेंट और अपग्रेड का प्रोग्राम शुरू किया गया है। ट्राई के डेटा के मुताबिक बीएसएनएल ने अगस्त माह में 2.14 लाख मोबाइल और 2.37 करोड़ नए ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications