नई दिल्ली, अप्रैल 28। अगर आप एक नयी कार खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा जल्दी करें। दरअसल महिंद्रा का अप्रैल ऑफर चल रहा है, जिसमें आप इसकी कारों पर भारी बचत कर सकते हैं। महिंद्रा अप्रैल में अपनी कारों पर लाखों रु की बचत करने का मौका दे रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आधिकारिक साइट पर अपनी कार रेंज पर मिल रही छूट, डील्स और बेनेफिट की जानकारी दी है। कंपनी अपनी थार और टीयूवी300 को छोड़कर बाकी सभी मॉडलों पर बड़ी छूट दे रही है। नई महिंद्रा कार खरीदने के इच्छुक लोग कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर और एक्सचेंज बोनस के रूप में 3.06 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर्स सिर्फ 30 अप्रैल तक के लिए हैं।
केयूवी एनएक्सटी और एक्सयूवी300
एंट्री-लेवल महिंद्रा मॉडल केयूवी100 एनएक्सटी पर 38,055 रुपये तक के कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह आप अप्रैल में इस कार पर 62,055 रुपये तक बचा सकते हैं। वहीं महिंद्रा की एक्सयूवी 300 पर कुल 44,500 रुपये तक बचत का मौका है। इसमेx आपको 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 4,500 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये का अतिरिक्त बेनेफिट मिल सकता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
लोकप्रिय महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अप्रैल में 7,042 रुपये तक का कैश डिस्काउं, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ दिए जा रहे हैं। आप कुल मिला कर इस कार पर अप्रैल में 36,542 रुपये तक का बेनेफिट ले सकते हैं।
महिंद्रा एक्सयूवी 500
महिंद्रा एक्सयूवी500 मॉडल पर 36,800 रुपये तक के कैश डिस्काउंट के अलावा 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 9000 रु की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये के अतिरिक्त बेनेफिट दिए जा रहे हैं। अप्रैल 2021 में आप एक्सयूवी 500 एसयूवी पर कुल 85,800 रुपये की बचत कर सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो और मराजो
महिंद्रा बोलेरो पर अप्रैल 2021 में कुल 17,500 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 3,500 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। वहीं मराजो एमवीपी पर कुल 41000 रु के बेनेफिट मिल रहे हैं। इनमें 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6000 रु की कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं।
इस कार पर 3.06 लाख रु की बचत करें
अंत में अल्टुरस जी4 फ्लैगशिप एसयूवी पर अप्रैल में 3.06 लाख रुपये तक के ऑफर की पेशकश की जा रही है। अल्टुरस जी4 पर कैश डिस्काउंट ही 2.2 लाख रुपये का है। वहीं एक्सचेंज बोनस 50,000 रुपये का है। अल्टुरस जी4 पर कॉर्पोरेट ऑफ़र और अतिरिक्त लाभ क्रमशः 16,000 रुपये और 20,000 रुपये के हैं। उधर रेनॉल्ट भी अप्रैल में कारों पर ऑफर दे रही है। इस कार कंपनी ने भारत में अब तक तीन मॉडल पेश उतारे हैं। इनमें डस्टर, ट्राइबर और क्विड शामिल हैं। रेनॉल्ट इन तीनों ही कारों पर डिस्काउंट पेश कर रही है। ये ऑफर्स सिर्फ अप्रैल तक के लिए हैं। इन कारों पर आप 75 हजार रु तक बचा सकते हैं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications