Larsen & Toubro ने जून तिमाही के नतीजा जारी कर दिए है। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 46 प्रतिशत बढ़कर 2 हजार 493 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने नतीजे जारी करने के साथ ही शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है।
कंपनी के अधिकतम 3 हजार रु प्रति शेयर तक के भाव पर बायबैक के निर्णय को मंजूरी दे दी है। तरह इस शेयर के बायबैक में कुल 10 हजार करोड़ रु खर्च होंगे। अपने शेयर धारकों को कंपनी प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड भी देगी।

कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जून तिमाही में 46 हजार 882 करोड़ रु रहा, जो कि एक वर्ष पहले की अवधि में दर्ज 35 हजार 853 करोड़ रु की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि तिमाही के दौरान एबिटा 4 हजार 869 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले के अवधि में 3 हजार 953 करोड़ रु की तुलना में 23 प्रतिशत ज्यादा है।
एल एंड टी ने सब्सिडियरी कंपनी एल एंड टी एनर्जी ग्रीन टेक में 506 करोड़ रु तक के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। एबिटा मार्जिन 10.2 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के 11 प्रतिशत की तुलना में कम है।
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के टेंडर ऑफर रूट इक्विटी शेयरों के जरिए से 10 हजार करोड़ रु से ज्यादा की बाय-बैक को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें : IRCTC Ooty Tour Package : सस्ते में घूमने का मौका, जानिए पैकेज डिटेल
हालांकि, यह जो प्रस्ताव है इस प्रस्ताव के लिए अभी शेयर धारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। इतना ही नहीं इसके अलावा बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 6 रुपये के स्पेशल डिविडेंड को भी मंजूरी दे दी है।
जून तिमाही में कंपनी को ग्रुप लेवल पर 65 हजार 520 करोड़ रु के ऑर्डर मिले हैं। जिसमें वार्षिक आधार पर 57 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : Airtel Rs 179 Plan : इस प्लान में मिल रही महीने भर की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानिए अन्य फायदे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
