नई दिल्ली, मई 6। एल एंड टी इंफोटेक और माइंडट्री ने आज यानी शुक्रवार को विलय की घोषणा कर दी है। इस बात की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थीं। इस विलय के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र में एक बड़ी कंपनी सामने आएगी। इस विलय के बाद बनने वाली नई कंपनी का रेवेन्यू 3.5 अरब डॉलर होगा। इस विलय की जानकारी कंपनी की तरफ से एक बयान में सामने आई है। इस बयान के अनुसार विलय के बाद बनने वाली कंपनी का नाम 'एलटीआई माइंडट्री' होगा। इस विलय की घोषणा के बाद आज शेयर कारोबार बंद होते वक्त एल एंड टी इंफोटेक का शेयर भाव 4,584.40 रुपये और माइंडट्री के शेयर का रेट 3,380.90 रुपये था।

जानिए शेयर धारकों का क्या होगा
इस विलय के बाद माइंडट्री के शेयर धारकों को प्रत्येक 100 शेयरों के बदले एल एंड टी इंफोटेक के 73 शेयर मिलेंगे। इसके बाद माइंडट्री के शेयर का वजूद खत्म हो जाएगा, और यह नए शेयर ही कारोबार में बचेंगे। इस विलय के बाद नई बनी कंपनी यानी एलटीआई के शेयरों का कारोबार एनएसई और बीएसई में होगा। इस विलय के बाद लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड समूह के पास एलटीआई में 68.73 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
अभी मंजूरी मिलना बाकी
कंपनियों के बोर्ड ने इस बात का फैसला कर लिया है, हालांकि अभी इस विलय को शेयरधारकों और नियामक की मंजूरी मिलना बाकी है। जैसे ही यह मंजूरियां मिल जाएंगी, वैसे ही नई कंपनी तैयार हो जाएगी।
जानिए विलय पर एएम नाइक ने क्या कहा
इस विलय पर एलटीआई के चेयरमैन एएम नाइक ने कहा है कि एलटीआई और माइंडट्री का कारोबार एक दूसरे के पूरक है। ऐसे में यह विलय हमारे ग्राहकों, निवेशकों, शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए काफी फायदा का सौदा होगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस विलय के बाद डीसी चटर्जी नई कंपनी की कमान संभालेंगे। वहीं एलटीआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय जलोना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
More From GoodReturns

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प



Click it and Unblock the Notifications