Richest man in the world: ओरेकल के CTO लैरी एलिसन, एलन मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार सुबह 10:10 बजे न्यूयॉर्क में एलिसन ने अपनी संपत्ति में 101 अरब डॉलर का इजाफा किया, जिससे उनकी कुल संपत्ति 393 अरब डॉलर हो गई, जो मस्क की 385 अरब डॉलर की संपत्ति से अधिक है। यह पहली बार है जब 81 वर्षीय ओरेकल के सह-संस्थापक ने टॉप स्थान हासिल किया है।

इस बढ़ोतरी के पीछे का कारण
यह उछाल ओरेकल कॉर्प के तिमाही नतीजों के बाद आया, जो उम्मीद से बेहतर रहे और इसके शेयरों में एक ही दिन में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 700 अरब डॉलर से कम के विशाल बाजार मूल्य वाली कंपनी के लिए यह उछाल रेयर है।
ओरेकल के शेयरों में इस साल मंगलवार को बंद होने तक 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी थी और बुधवार को बुकिंग में भारी बढ़ोतरी के बाद 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एलिसन की अधिकांश संपत्ति इसी कंपनी से जुड़ी है, जहां वे अब अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
ओरेकल औक OpenAI की डील
जुलाई में, ओरेकल ने चैटजीपीटी की मूल कंपनी OpenAI को उसके AI संचालन के लिए 4.5 गीगावाट बिजली की आपूर्ति करने के एक समझौते की घोषणा की। CEO सफ्रा कैट्ज ने यह भी बताया कि ओरेकल ने इस तिमाही के दौरान चार अरब डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए।
पिछले कुछ वर्षों में, ओरेकल ने खुद को टेक क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। यह उछाल एनवीडिया जैसी अन्य तकनीकी दिग्गजों के उदय को दिखाता है, जो 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने भी कुछ समय के लिए यही उपलब्धि हासिल की थी।
टेस्ला के शेयरों में गिरावट
हालांकि, इस साल टेस्ला के शेयरों में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। मस्क 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह खिताब अमेजन के जेफ बेजोस और एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट से गंवा दिया। उन्होंने पिछले साल यह खिताब फिर से हासिल किया था और 300 दिनों से ज्यादा समय तक इस पर बने रहे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications