
Lithium reserves found in Jammu and Kashmir : मोदी सरकार पर इस वक्त किस्मत मेहरबना कही जा सकती है। दुनिया में बहुत ही खास धातु समझी जाने वाली लीडियम का देश में भंडार मिला है। अगर इसका खनन बताई मात्रा में किया जाने लगा तो देश के इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी की दिक्कत खत्म हो सकती है। फिलहाल देश में ईवी के लिए बैट्री बनाना एक कठिन चुनौती है। लेकिन यह खोज अब देश के ईवी बाजार की दिशा बदल सकती है।
पहली बार मिला है लीथियम का भंडार
भारत में पहली बार लीथियम के भंडार मिला है। यह खोज जम्मू कश्मीर में पहली बार की गई है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है। खनन मंत्रालय को रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में करीब 59 लाख टन लीथियम का भंडार होने का पता चला है। यह जानकारी 62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक के दौरान सामने आई है। इस रिपोर्ट को अब राज्य सरकार को सौंप दिया गया है।

ईवी बैटरी के लिए महत्वपूर्ण है यह
भारत सरकार के खनन सचिव विवेक भारद्वाज के अनुसार लीथियम एक अलौह धातु है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बैटरी में किया जाता है। यह पहली बार है कि लीथियम का भंडार देश में मिला है। मोबाइल फोन, सोलर पैनल समेत कई उपकरणों में लीथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे खनिज का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं खनन मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि तकनीक में इस्तेमाल होने वाले मिनरल की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है।
पांच ब्लाक में सोना भी मिला
जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक के दौरान 15 अन्य संसाधनों वाली भूवैज्ञानिक की रिपोर्ट भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि 51 खनिज ब्लॉकों में से पांच में गोल्ड का भी पता चला है। वहीं, अन्य ब्लाक में पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल जैसी धातुएं मिली हैं। यह ब्लॉक 11 राज्यों में फेले हुए है। इन राज्यों के नाम हैं जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना।
भारत लीथियम का बड़ा आयातक देश
भारत अभी तक लीथियम, निकल और कोबाल्ट समेत कई खनिज पदार्थों का भारी मात्रा में आयात करता है। 62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक में खनन सचिव ने कहा है कि आत्मनिर्भर बनने के लिए सबसे जरूरी है कि हम खनिज पदार्थों तलाश करें और उसे प्रोसेस करने की कोशिश करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications