
Landmark Cars IPO : आईपीओ निवेश का एक बढ़िया मौका होता है। इसमें प्रोफिट का अच्छा मौका होता है। इस समय शेयर बाजार में कई आईपीओ एक के बाद एक आ रहे हैं। इसी बीच लैंडमार्क कार्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) निवेश के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ आज खुला है। इस पब्लिक इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन की लास्ट डेट 15 दिसंबर 2022 है। आपके पास इस आईपीओ में 15 दिसंबर 2022 तक निवेश का मौका है। आगे जानिए इस आईपीओ की बाकी डिटेल।
कितना है प्राइस बैंड
ऑटो डीलर कंपनी लैंडमार्क कार्स का आईपीओ के जरिए 552 करोड़ रुपए जुटाने का टार्गेट है। इस 552 करोड़ रु में से 402 करोड़ रु ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के लिए रिजर्व है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटो कंपनी लैंडमार्क कार्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 481 रुपये से 506 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
कितना दिख रहा मुनाफा
एक और अहम बात यह है कि लैंडमार्क कार्स लिमिटेड का शेयर इस समय ग्रे मार्केट में उपलब्ध है। बाजार एनालिस्ट्स के अनुसार, लैंडमार्क कार्स लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 31 रु के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। यानी ये प्राइस बैंड से 31 रु के ऊपर चल रहा है। ये हो गया जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम।
कितने शेयरों की है लॉट
किसी भी आईपीओ में शेयरों की एक लॉट तय की जाती है। यानी आपको कम से कम उतने शेयरों में आवेदन करना होता है। उसके बाद आपको उतने ही शेयरों की लॉट में अप्लाई करना होता है। बता दें कि लैंडमार्क कार्स के आईपीओ में आवेदन करने वालों को कम से कम 29 शेयरों की एक लॉट में अप्लाई करना होगा। फिर आप आगे इसी के गुणक में आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम कितनी के लिए आवेदन
बात करें रिटेल निवेशकों की तो वे आईपीओ के लिए न्यूनतम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट आईपीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं। 13 लॉट का मतलब हो गया कि अधिकतम वे 13 अलग-अलग लॉट में अधिकतम कुल 377 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब बंटेंगे शेयर
शेयर अलॉटमेंट की डेट देखें तो सबसे अधिक संभावना 20 दिसंबर 2022 तक शेयर बांटने की है। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त है। शेयर लिस्टिंग की बात करें तो बीएसई और एनएसई पर इस कंपनी का शेयर लिस्ट होना प्रस्तावित है। शेयर लिस्टिंग के लिए सबसे संभावित तारीख 23 दिसंबर 2022 है।
निवेश करें या नहीं
आईपीओ के लिए आवेदन करना चाहिए या नहीं इस पर जानकार कहते हैं कि लैंडमार्क भारत की प्रमुख प्रीमियम ऑटोमोटिव रिटेल कंपनी है। वाहनों की सेल्स, आफ्टर-सेल्स सर्विस सहित पूरी ऑटोमोटिव रिटेल वैल्यू चेन में इसकी उपस्थिति है। इस आईपीओ में निवेश की सलाह दी गयी है। पर जरूरी नहीं कि आप इसमें मुनाफा ही कमाएं। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह आपका अपना फैसला होगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि कंपनी की फ्यूचर ग्रोथ क्षमता को देखते हुए यह उचित वैल्युएशन पर उपलब्ध है। पर इक्विटी मार्केट में जोखिम रहता ही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications