नई दिल्ली, सितंबर 10। वर्ष 2023 में पॉपुलर टू-व्हीलर ब्रैंड लैंब्रेटा देश में वापसी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुसार बर्ड ग्रुप के साथ मिलकर कंपनी वापसी करने जा रही है। कंपनी 200 और 350सीसी वाले हाई पावर स्कूटर भारत के अंदर वर्ष 2023 में अपना जी, वी और एक्स मॉडल की एक सीरीज पेश करेगी साथ ही कंपनी वर्ष 2024 में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी भारत में लॉन्च करने की योजना बना रहीं है।
5 वर्षो में 200 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेंगी
लैंब्रेटा ब्रांड के ओनर और इनोसेंटी एसए के बोर्ड के सदस्य वाल्टर शेफराहन ने ईटी ऑटो से बात करते हुए ये बताया कि वे भारतीय बाजार में कब्जा कर सके। इसलिए वे बर्ड ग्रुप के साथ मिलकर आने वाले 5 वर्षो में 200 मिलियन डॉलर से भी अधिक का निवेश करेंगी।
वर्ष 2023 में सीबीयू मॉडल और एसकेडी मॉडल को लॉन्च करेगी कंपनी
आने वाले ने नए स्कूटरों को कंपनी हाई-एंड मॉडल के तौर पर लाएगी। हम आपको बता दे कि ज्वाइंट वेंचर में लैंब्रेटा का 51 प्रतिशत हिस्सा और 49 हिस्सा बर्ड ग्रुप का है। वर्ष 2023 के शुरुवात में कंपनी सीबीयू मॉडल और एसकेडी मॉडल को लॉन्च करेगी साथ ही कंपनी वर्ष 2024 के पहले 3 तिमाही से देश के भीतर इसका प्रोडक्शन भी करने की योजना बना रही है।
लैंब्रेटा करीब 70 से ज्यादा देशों में उपस्थित है
वर्ष 2023 में मिलान मोटरसाइकिल शो में इस इलेक्ट्रिक लैंब्रेटा स्कूटर को पेश किया जाएगा साथ ही उसी मॉडल को देश में बनाया जा सकता है। वर्तमान में लैंब्रेटा करीब 70 से ज्यादा देशों में उपस्थित है और बात करें तो कि स्कूटर बनता कहा है तो हम बता दे ये स्कूटर यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में बनते हैं। इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री होने की संभावना भारत में है। जिसका उपयोग कंपनी एक्सपोर्ट के लिए करेंगी। 1 लाख यूनिट की क्षमता होगी नई फैक्ट्री की। इस फैक्ट्री में लगभग 5 हजार से अधिक लोगो को रोजगार का अवसर पैदा होंगे। कंपनी नई फैक्ट्री मानेसर में लगाएगी और स्कूटर का स्थानीयकरण की बात करें तो ये काम वर्ष 2024 के क्यू1 में शुरू होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
