नई दिल्ली। लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) का शेयर मोरेटोरियम के बाद आज सुबह एक दम से 20 फीसदी खुलते ही गिर गया। आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस पर 1 महीने का मोरेटोरियम लगा दिया है। इसी के साथ इस बैंक का डीबीएस बैंक में विलय का ऐलान भी किया गया है। लेकिन इस बैंक के खाताधारकों पर 25000 रुपये से ज्यादा न निकालने पर रोक भी लगा दी है। इसी खबर के बाद आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही इसके शेयर में लोअर सर्किट लग गया।

ये है शेयर का हाल
लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) का शेयर एनएसई पर आज सुबह लोअर सर्किट के साथ 12.45 रुपये के स्तर पर खुला। आज इसमें 3.10 रुपये की गिरावट दर्ज हुई जो करीब 19.94 फीसदी होती है। वहीं बीएसई में यह 12.40 रुपये के स्तर पर खुला। इसमें करीब 3.10 रुपये की गिरावट दर्ज हुई जो 20 फीसदी होती है।
इससे पहले कल यानी मंगलवार को रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी विलास बैंक पर मोरेटोरियम लागू किया था। आरबीआई के अनुसार इस बैंक के रिवाइवल का कोई दमदार प्लान न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। लक्ष्मी विलास बैंक पर मोरेटोरियम लागू करने के साथ ही आरबीआई ने इसका डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के साथ इसके विलय का भी ऐलान किया। आरबीआई की विलय स्कीम के अनुसार डीवीएस बैंक 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आरबीआई के अनुसार डीबीएस बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और विलय के बाद भी इस बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी।
खराब आए थे वित्तीय परिणाम
लक्ष्मी विलास बैंक के दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों में बैंक की खराब वित्तीय स्थिति का पता चलता था। बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स 24.45 फीसदी था, वहीं बैंक का एनपीए 7.01 फीसदी हो गया था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
