Spicejet Flights for Lakshadweep and Ayodhya: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब लक्षद्वीप से अयोध्या के लिए हवाई यात्रा शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत अब लोग लक्षद्वीप से अयोध्या कम पैसों में और ज्यादा जल्दी यात्रा कर सकेंगे। गौरतलब है कि भारत और मालदीव के रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से दरार और तनातनी देखने को मिल रही है। ऐसे में अब भारत के लोग मालदीव के बजाय लक्षद्वीप में घूमने जाने में रुचि दिखा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के उपर गलत टिप्पणी करने के बाद से मालदीव को लगातार मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है।
भारत और मालदीव के साथ रिश्तों में आई दरार का असर सीधे मालदीव के पर्यटन में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लड़ाई के बाद से भारत के पर्यटक मालदीव जाने के बजाय लक्षद्वीप जाना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है मालदीव के पर्यटन में कमी देखने को मिली है।

आपको बताते चलें इस पूरे बवाल के बीच लक्षद्वीप के संबध भारत साथ और बेहतर हो गए हैं। आपको बताते चलें कि इस समय उत्तर प्रदेश की अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया है। ऐसा इस लिए है क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस दौरान पूरे देश से भारी संख्या में पर्यटक और स्पेशल गेस्ट अयोध्या में मौजूद होंगे। ऐसे में लक्षद्वीप से जो लोग लक्षद्वीप से अयोध्या आना चाहतें उनके लिए यह एक खुशखबरी हैं। ऐसा इस लिए क्योंकि अब लक्षद्वीप से अयोध्या के लिए सीधे हवाई जहाज की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों का यात्रा में लगने वाला समय कम हो जाएगा और उनके पैसे भी ज्यादा नहीं लगेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने इस बात की घोषणा की है कि लक्षद्वीप से अयोध्या के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। स्पाइसजेट कंपनी के चेयरमैन और चीफ एग्जक्यूटिव ऑफिसर अजय सिंह ने इन जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की बात कही है। गौरतलब है कि ये फ्लाइट काफी कम प्राइस वाली होंगी और लोग इसे अफोर्ड भी कर पाएंगे।
अजय सिंह ने एक मीडिया कंपनी से बात करते हुए कहा है कि वो लक्षद्वीप से लेकर अयोध्या के बीच सस्ती हवाई सुविधा मुहैया कराने के लिए फ्लाइट्स शुरू करने वाले हैं। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया है कि ये उड़ानें जल्द ही शुरू की जाने वाली हैं। इस बात के बारे अजय सिंह ने सालाना आम बैठक के दौरान बताया है।
अजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप की यात्रा के बाद यह आईलैंड चर्चा में बना हुआ है। मालदीव से हुई बहस के बाद लक्षद्वीप का सर्च वॉल्यूम काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि भारत और लक्षद्वीप के बीच सस्ती और बेहतर एयर लाइन की शुरूआत होने जा रही है। एयरलाइन कनेक्टिविटी योजना के तहत यहां फ्लाईट्स शुरू की जा रही हैं।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम की नगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पइसजेट एयरवेज का यह फैसला काफी अहम साबित हो सकती है। आपको बताते चलें अयोध्या में राम लला का मंदिर बनने के बाद से वहां के लिए उड़ान की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications