नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की एक कंपनी एसबीआई कार्ड्स में से लाखों निवेशकों ने अपना पैसा निकाल लिया है। बता दें कि इसके स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग के 15 दिनों के भीतर ही 4.24 लाख रिटेल निवेशकों ने अपने सारे शेयर बेच दिए हैं। इस बात की जानकारी खुद एसबीआई कार्ड्स ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। देश की दूसरे सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि 4.24 लाख छोटे खुदरा निवेशकों, 2 लाख रुपये की तक की शेयर पूंजी वाले, ने 31 मार्च तक एसबीआई कार्ड्स में से अपने सारे शेयर बेच दिए। एसबीआई कार्ड्स का शेयर पिछले महीने 16 मार्च को लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के समय 23.18 लाख छोटे निवेशकों को शेयर अलॉट किये गये थे, पर 31 मार्च तक इनकी संख्या घट कर 18.94 लाख रह गई। कंपनी के शेयरों में हिस्सेदारी की बात करें तो छोटे निवेशकों की हिस्सेदारी भी 5.55 से गिर कर 5 फीसदी रह गई।
विदेशी निवेशकों और म्यूचुअल फंड्स ने दिखाया भरोसा
एक तरफ जहां बड़ी संख्या में छोटे निवेशकों ने एसबीआई कार्ड्स का साथ छोड़ा, वहीं दूसरी तरफ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और म्यूचुअल फंड हाउसों ने कंपनी पर भरोसा दिखाया है। इस दौरान एसबीआई में एफपीआई निवेशकों की संख्या 135 से बढ़ कर 143 हो गई, जबकि इनकी हिस्सेदारी भी 3.53 फीसदी से बढ़ कर 4.07 फीसदी हो गई। वहीं म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी कंपनी में 1.6 फीसदी से बढ़ कर 3.06 फीसदी हो गई। हालांकि 2 म्यूचुअल फंड कंपनियों ने एसबीआई कार्ड्स के सारे शेयर बेचे भी।
उच्च संपत्ति वाले निवेशकों ने भी बेचे शेयर
इस बीच उच्च संपत्ति वाले निवेशकों (एचएनआई) ने भी एसबीआई कार्ड्स के शेयर बेचे। इस दौरान कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से गिर कर 0.57 प्रतिशत पर आ गई। कुल मिलाकर 184 एचएनआई कंपनी से बाहर निकल गए। अन्य निवेशक श्रेणियों जैसे वैकल्पिक निवेश फंड, बीमा कंपनियों और एनआरआई की हिस्सेदारी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया। 21 दिनों के राष्ट्रीय लॉकडाउन के अनुपालन में एसबीआई कार्ड्स ने 14 अप्रैल तक पूरे भारत में अपने सभी कार्यालयों को बंद करने की घोषणा की थी।
किस भाव पर है एसबीआई कार्ड्स का शेयर
एसबीआई कार्ड्स का शेयर 16 मार्च को बीएसई पर 755 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था। मगर एक महीने के अंदर ही 504 रुपये पर आ गया है। 755 रुपये लिस्ट होने के बाद अब तक ये 769 रुपये तक चढ़ा था। आज भी ये 0.95 रुपये या 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 504.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर एसबीआई कार्ड्स की मार्केट कैपिटल 47,384.45 करोड़ रुपये है। एसबीआई और जीई कैपिटल ने अक्टूबर 1998 में एसबीआई कार्ड की शुरुआत की थी। इसके बाद दिसंबर 2017 में एसबीआई और द कार्लाइल ग्रुप ने कंपनी में जीई कैपिटल की हिस्सेदारी खरीद ली थी। 90 लाख से अधिक ग्राहकों वाली एसबीआई कार्ड्स भारत के 130 से अधिक शहरों में अपनी सर्विसेज देती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
