
rich cow : इंसानों के लिए पैसा कमाना कोई मुश्किल काम नहीं है। कोई भी पैसा कमा कर लखपति-करोड़पति बन सकता है। आप खुद भी ऐसे लोगों को जानते होंगे, जिन्होंने खूब पैसा कमाया है। मगर क्या आपने कभी गायों को पैसा कमाते देखा है, अगर नहीं तो आज ये खबर आपको वाकई हैरान कर देगी। हम आपको उन गायों की जानकारी देंगे, जो लखपति हैं।
कहां की हैं ये गायें
जिन अमीर गायों की हम बात करने जा रहे हैं वो राजस्थान के झुंझुनू की हैं। एक गौशाला में इनका पालन चल रहा है। इस गौशाला में 28 ऐसी गायें है, जो असल में लखपति हैं। वास्तव में इन गायों के नाम पर 1-1 लाख रु की एफडी की गयी है। बहुत से गौभक्त ऐसे हैं, जिन्होंने गायों को गोद लिया। फिर उनके नाम पर एफडी करवा दी।
खूब हो रही तारीफ
इन गायों की काफी अच्छे से देखभाल की जा रही है। इसके लिए गौशाला कमेटी की खूब तारीफ की जा रही हैं। भारत में गायों की सेवा के लिए कई लोगों ने कई संगठन बनाए हैं। मगर असल सेवा राजस्थान के झुंझुनू की गौशाला में की जा रही है, जहां गायों के लिए 1 लाख रु की एफडी करवाई गयी है। इस गौशाला में अब तक ऐसी 28 गायें हैं, जिन्हें अलग-अलग लोगों ने गोद लिया है।
गौशाला में टोटल 983 गायें
एफडी के बैलेंस और उस पर दो ब्याज राशि मिलती है, उसी से गायों की सेवा और देखभाल की जाती है। ये जो गौशाला है, इसमें अभी 983 गायें है। इन सभी गायों के लिए काफी अच्छी सुविधाएं हैं। इतना ही नहीं गौशाला में जो गायें हैं, उनकी सेवा के लिए अलग अलग स्कीमें हैं। इनसे हर महीने करीब 2 लाख की कमाई हो रही है।
60 बीघा जमीन
जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इस खास गौशाला की शुरुआत केवल दो बीघा जमीन से हुई थी। मगर अब ये गौशाला 60 बीघा में फैली है। गौशाला में जो गायें हैं उनकी सेवा के लिए करीब 20 लोग लगे हुए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पशु अस्पताल भी तैयार किया जा रहा है। इस गौशाला की गायें रोज 100 लीटर दूध देती हैं, जिससे घी भी तैयार होता है।
जैविक खाद हो रही तैयार
गौशाला परिसर में जैविक खाद का प्लांट भी है। इसमें केंचुए की खाद तैयार की जाती है, जो खेती के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये रासायनिक खाद की अपेक्षा फसलों के लिए बहुत अच्छी होती है।
करोड़पति कबूतरों की कहानी
अधिकतर लोग इस बात से अनजान हैं राजस्थान के नागौर स्थित छोटे से कस्बे जसनगर में कुछ कबूतर ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं। जी हां आपने सही पढ़ा 'करोड़पति कबूतर'। जसनगर में इन कबूतरों को करोड़पति कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। जी हां इन कबूतरों को करोड़ों रु की सपंत्ति मिली है। आप सुन कर हैरत कर रहे होंगे, मगर ये सच है। इन कबूतरों के पास जो संपत्ति है, उसमें कई दुकानें, कई किलोमीटर तक फैली जमीन और कैश भी शामिल है। इन कबूतरों के नाम पर 27 दुकानें की गयी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications