Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार जल्द ही महिलाओं को खुशखबरी दे सकती है। राज्य 'लाडो लक्ष्मी योजना' के आधिकारिक रोलआउट का इंतजार कर रहा था और अब इस योजना से जुड़ी सरकार ने बड़ी अपडेट दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹2,100 हर महीने दिए जाएंगे। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने आज मंगलवार को विधानसभा में दी है।

जल्द खाते में आएंगे लाडो लक्ष्मी योजना के पैसे (Lado Lakshmi Yojana)
अक्टूबर 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा ने महिलाओं को फिर से चुने जाने पर मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने का वादा किया था। विधानसभा में हाल ही में हुए सत्र के दौरान, इस योजना की समयसीमा के बारे में सवाल उठाए गए थे। हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस विधायक पूजा के सवालों के जवाब में कहा कि सरकार इस योजना पर सावधानीपूर्वक विचार कर रही है और जल्द ही कोई निर्णय लेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सरकार की अपने वादों के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए आश्वासन दिया कि वे गारंटी के रूप में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हर महीने इस योजना के तहत 2,100 रुपये दिए जाएंगे।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं आत्मनिर्भर को बनाना है। इस योजना से सरकार के द्वारा ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लाडो लक्ष्मी योजना का फोकस गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना का फायदा सिर्फ हरियाणा की महिलाओं को ही मिलेगा।
किन्हें मिल सकता है इस योजना का फायदा? (Lado Lakshmi Yojana Eligibility)
बीजेपी के घोषणा पत्र के अनुसार, इस योजना से 18 से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को फायदा मिलेगा क्योंकि इसके बाद महिलाओं को पेंशन स्कीम से आर्थिक सहायता मिलती है। इसके अलावा यह योजना उन गरीब महिलाओं के लिए है, जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपए तक है।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत (Lado Lakshmi Yojana Documents)
इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिला के पास पीपीपी (परिवार पहचान पत्र), जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स, आय प्रमाण पत्र आदि कई डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। सरकार लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने की तैयारी तेज कर चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने इससे वित्तीय मदद मिल सकेगी। इसके लिए फिलहाल अभी योजना की वेबसाइट पर जानकारी नहीं दी गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications