Ladli Behna Scheme in Hindi: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत लिया और मुख्यमंत्री पद से शिवराज सिंह चौहान को हटा दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद यह अटकलें काफी तेज हो गई थीं कि प्रदेश में चल रही लाडली बहन योजना को भी सरकार के द्वारा बंद किया जाने वाला है। इस बात को लेकर विपक्ष भी भाजपा की सरकार पर लगातार हमलावर था। हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बात पर खुलकर जवाब दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा यह भी साफ कर दिया गया है कि मौजूदा प्रदेश सरकार पुरानी प्रदेश सरकार के किसी भी योजना को बंद नहीं कर रही है।
आपकी जानकारी के लिए बताते दें कि लाडली बहन योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू किया गया था।

आपको बताते चलें की राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी। सरकार बनने के बाद इस बार जब दोबारा विधानसभा सत्र शुरू किया गया तो लोगों को लगा कि राज्यपाल द्वारा दिए गए भाषण में पुरानी सरकार की इस बेहतरीन योजना का जिक्र जरूर होगा। हालांकि राज्यपाल के भाषण में इस योजना का जिक्र न होने से विपक्ष को निशाना साधने का मौका मिल गया।
कांग्रेस ने भी इस बात को लेकर मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा की नई सरकार इस योजना को बंद करने जा रही है, इसीलिए राज्यपाल की अभिभाषण में इसका नाम नहीं था। नेता ने राज्यपाल के अभिभाषण का जिक्र करते हुए इस बात पर सवाल उठाया था। आपको बताते चलें कि राज्यपाल ने अपने भाषण में भोपाल में हुए गैस कांड से पीड़ित महिलाओं को पेंशन लागू करने की बात भी कही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया की लाडली बहन योजना शिवराज सिंह चौहान की थी इसलिए उसे बंद किया जा रहा है, अगर मोदी जी इस योजना को शुरू करते तो यह चलती रहती।
इन सभी अटकलों को दूर करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री यह बात साफ कर दी है कि लाडली बहन योजना अलावा प्रदेश सरकार की अन्य पुरानी योजनाओं को अभी बंद नहीं किया जा रहा है। यह पहले की तरह सुचारू रहेगी और लाडली बहन योजना को भी बंद नहीं किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाडली बहन योजना के तहत सरकार मध्य प्रदेश में महिलाओं को भत्ता मुहैया करवाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना से मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं वह सीधा फायदा मिलता है। इस योजना का फायदा खास तौर पर पिछड़े वर्ग की महिलाओं को मिलता है। योजना के तहत महिलाओं को मासिक भत्ते के रूप में हर महीने कुछ पैसे दिए जाते हैं। इस योजना की पत्र महिला के परिवार की आमदनी सालाना 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही 21 लेकर 60 साल के अंदर आने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications