Ladli Behna Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। राज्य की सबसे पसंदीदा योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अब इस योजना के तहत बहनों को पहले की तरह 1250 रुपए नहीं, बल्कि हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।

भाई दूज से लागू होगा नया नियम
सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि दीपावली के बाद भाई दूज से यह बढ़ी हुई राशि महिलाओं को मिलेगी। इससे लाखों बहनों को आर्थिक सहारा मिलेगा और उनके परिवार को राहत मिलेगी।
रक्षाबंधन पर मिला था शगुन
बीते रक्षाबंधन पर सरकार ने योजना की राशि में 250 रुपए का विशेष शगुन दिया था, जिससे महिलाओं को 1500 रुपए की किस्त मिली थी। उस समय इसे एक बार की राहत माना गया था, लेकिन अब सरकार ने इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया है।
2028 तक 3000 रुपए हर महीने
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला सम्मान कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा। योजना के तहत 2026 और 2027 में किश्तें और बढ़ेंगी और 2028 तक महिलाओं के खातों में 3000 रुपए हर महीने पहुंचेंगे।
"पैसे की कमी नहीं आने देंगे" - मुख्यमंत्री
सीएम ने बताया कि लाड़ली बहना योजना का पैसा महिलाएं घर की जिम्मेदारियों पर खर्च करती हैं, जैसे बच्चों की पढ़ाई, दवाइयां और बुजुर्गों की देखभाल। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस योजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देगी और बहनों को मिलने वाला पैसा लगातार उनके खातों में पहुंचता रहेगा।
कौन ले सकता है योजना का फायदा?
लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं ऐलीजिबल हैं।
उम्र 21 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।
परिवार का कोई सदस्य टेक्सपेयर्स न हो।
जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, वे महिलाएं योजना में शामिल हो सकती हैं।
सभी वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
कब शुरू हुई थी योजना?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 को की गई थी। शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए दिए जाते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया। अब इसे स्थायी रूप से 1500 रुपए कर दिया गया है।
नए नाम नहीं जुड़ रहे
सितंबर 2023 में आखिरी बार नए रजिस्ट्रेशन किए गए थे। उसके बाद विधानसभा चुनाव और आचार संहिता के चलते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रोक दी गई। लगभग डेढ़ साल से नए नाम योजना में शामिल नहीं किए गए हैं।
महिलाओं के लिए बड़ी राहत
लाड़ली बहना योजना ने ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की महिलाओं को राहत दी है। योजना से महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ी है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है। सरकार का दावा है कि आने वाले सालों में राशि दोगुनी होने से यह योजना और भी मजबूत साबित होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications