Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की है, मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में इस अहम फैसले को लिया गया है। इस बैठक में कई सारी चर्चा हुई लेकिन सबसे बड़ा फैसला लाडली बहनों के लिए लिया गया है। अब यहां सिर्फ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर हर महीने महिलाओं को मिलने वाली राशि के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इस राशि में महिलाओं की मिलने वाली 1250 रुपए से बढ़कर अब 1500 रुपए मिलेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महिलाओं को कई बड़े तोहफे दिए हैं। भोपाल में 14.2 किलो गैस सिलेंडर की कीमत 808 रुपए 50 पैसे है जो अब 450 रुपए में मुहैया कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में की थी, कहा जाता है चुनाव जीतने में इस स्कीम की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपहार
इस चर्चा में कई बड़े फैसले लिए गए जिसमें एक ये भी है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी का निधन हो जाता है तो उसे 2 लाख रुपए और स्थाई दिव्यांगता पर 1 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।
इस निर्णय के बाद इन लोगों को मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार ने इस फैसले का लाभ उन महिलाओं को उपलब्ध कराया जाएगा जो मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं, यहां की सरकार ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गरत 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 199 बहनें रजिस्टर्ड हैं जिसे इसमें किफायत के साथ गैस सिलेंडर का फायदा मिलेगा। रक्षा बंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों की राशि में भी इजाफा किया गया है और राज्य सरकार सिलेंडर की सब्सिडी की राशि सीधे गैस कंपनियों को देगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications