Ladli Behna Yojana 23rd Kisht: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एमपी के मण्डला जिले के गांव टिकरवार से लाभार्थियों के खाते में इस योजना की रकम डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है।

इस योजना से सरकार ने 1.27 करोड़ लाडली बहनाओं के खाते में 1552.38 करोड़ रुपये की राशि भेजी है। योजना के तहत महिला लाभार्थियो के अकाउंट में 1250 रुपये की राशि दी गई है। आपके अकाउंट में ये राशि अगर नहीं आई है तो आप क्या कर सकते हैं, ये फटाफट चेक कर लीजिए।
लाड़ली बहना योजना के तहत नहीं आए हैं पैसे तो क्या करें? (Ladli Behna Yojana 23rd installment)
इस योजना के तहत अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं तो आप सबसे पहले ये जरूर चेक कर लें कि आपने केवाईसी का प्रोसेस पूरा किया है या नहीं।
अगर आपने केवाईसी प्रोसेस कंप्लीट किया हुआ है तो आपको इस योजना की वेबसाइट के लिए शिकायत दर्ज करवा सकती है। आपकी शिकायत के बाद उस पर तुरंत कार्रवाई होगी और आपके पैसे खाते में भेज दिए जाएंगे।
योजना के हेल्पलाइन नंबर 0755 2700800 पर काॅल करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं।
लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं करें चेक
- मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाड़ली बहन योजना के तहत 23वीं किस्त आपके अकाउंट में आई है या नहीं इसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे आवेदन एवं भुगतान के स्टेट्स पर क्लिक करें।
- फिर यहां रजिस्ट्रर्ड महिला लाभार्थियों को लॉग-इन करना होगा और इसके लिए लाड़ली बहना आवेदन नंबर या सदस्य नंबर की जानकारी आपको भरनी होगी।
- इसके बाद लाड़ली बहना योजना के साथ लिंक मोबाइल नंबर ओटीपी मिलेगा।
- लॉग-इन करने के लिए कैप्चा कोड भरे और इसके बाद ओटीपी भरें।
- मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर खोजें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन और किस्त की स्थिति की जानकारी नजर आएगी।
- इस तरह से आप आसानी से यह पता कर सकती हैं कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त आई है या नहीं।
15 तारीख के आसपास मिलेगी हर महीने किस्त (ladli behna yojana news in hindi)
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अप्रैल को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए जानकारी दी थी कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि को भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राशि भेजने की तारीख में सदैव एकरूपता लाने के लिए अब राज्य सरकार द्वारा हर महीने 15 तारीख के आसपास यह राशि लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
लाड़ली बहना योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई योजना है। इसकी योजना की शुरुआत 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरु किया गया।
इस योजना के तहत महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे, लेकिन रक्षाबंधन पर शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी थी। अब इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं।
लाड़ली बहना योजना का फायदा वो महिलाएं उठा सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है। साथ ही, उसके परिवार का कोई भी सदस्य टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए। इसके अलावा परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications