Ladli Behna Yojana 2024 19th Kisht: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की मदद से आर्थिक सहायता दी जा रही है। 19वीं किस्त, जो पहले 10 दिसंबर को दी जानी थी, अब ये तारीख बदल दी गई है। इस योजना को शिवराज सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू किया गया था। आइए आपको बताते हैं कि लाड़ली बहन योजना की 19वीं किस्त अब कब आपके खाते में आएगी।

इस दिन बैंक अकाउंट में आएगी लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त
11 दिसंबर को मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व के अवसर पर वितरित की जाएगी। इस कार्यक्रम के अनुसार, 21 से 60 साल की आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये मिलते हैं, जो कुल मिलाकर सालाना 15,000 रुपये होता है। शुरुआत में यह राशि 1,000 रुपये हर महीने निर्धारित की गई थी, जिसे 2023 में रक्षाबंधन के दौरान बढ़ा दिया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले ही 18 किस्तें वितरित की जा चुकी हैं।
इन महिलाओं को मिलेगा योजना का फायदा
मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 1963 और 1 जनवरी, 2000 के बीच हुआ है। इसके अलावा आवेदक करदाता नहीं होना चाहिए या उसके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और उसके पास पांच एकड़ से ज़्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए।
ऐसे चेक करें स्टेट्स
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर "आवेदन और भुगतान स्थिति" चुनें। अगले पेज पर अपना आवेदन या सदस्य संख्या दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, आपके मोबाइल फोन पर एक OTP भेजा जाएगा।
- इसके बाद अपनी पहचान वेरिफाई करने के लिए यह OTP दर्ज करें। वेरिफिकेशन होने के बाद, स्क्रीन पर अपनी भुगतान स्थिति देखने के लिए "खोजें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना इस योजना का स्टेट्स दिख जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
