Ladli Bahna Yojana 27th Kisht: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन खास है। आज 7 अगस्त 2025 को सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में 27वीं किस्त भेज रही है। इस बार हर लाभार्थी महिला को 1250 रुपए की मासिक राशि के साथ 250 रुपये का त्योहारी बोनस भी दिया जा रहा है। यानी कुल 1500 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे डिजिटल ट्रांसफर
राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 2:45 बजे, राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से बटन दबाकर यह राशि एक साथ 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में भेजी गई। सरकार इस ट्रांसफर के लिए करीब 1,859 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इस योजना का मकसद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना, पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर करना, घरेलू निर्णयों में भागीदारी बढ़ाना, अब तक सरकार इस योजना पर 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुकी है।
कैसे पता करें पैसे आए हैं या नहीं?
अगर आप इस योजना की लाभार्थी हैं, तो अपने खाते की स्थिति ऐसे जांचें:
योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालें
कैप्चा और ओटीपी भरकर सबमिट करें
स्क्रीन पर आपकी पूरी डिटेल सामने आ जाएगी
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो बैंक से SMS भी आ जाएगा।
दीपावली के बाद बढ़ेगी मासिक सहायता
मुख्यमंत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि दीपावली 2025 के बाद महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलने लगेंगे। आगे चलकर यह राशि 2028 तक 3000 रुपए प्रतिमाह तक बढ़ाई जाएगी। इससे लाखों महिलाओं को ज्यादा फायदा मिलेगा और वे अपनी जरूरतें खुद पूरी कर पाएंगी।
रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार की ओर से तोहफा
मुख्यमंत्री ने इसे "भाई की तरफ से बहनों के लिए एक खास तोहफा" बताया है। रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को है और सरकार ने इसे खास बनाने के लिए दो दिन पहले ही राशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। यह कदम महिलाओं को त्योहार की तैयारी में मदद करेगा और आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ाएगा।
लाड़ली बहना योजना आज मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए न सिर्फ एक सरकारी योजना है, बल्कि अच्छाई की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम भी है। आने वाले समय में यह योजना लाखों घरों में खुशहाली लाने का जरिया बनेगी।
More From GoodReturns

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday: कल इन शहरों में नहीं खुलेंगे बैंक! होली से पहले निपटा लें जरूरी काम, देखें 2 मार्च की छुट्टियों

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Rate Today: महीन के पहले रविवार को सोना खरीदने का प्लान है?जानें आज 1 मार्च को गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications