Majhi Ladki Bahin Yojana: मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना से जुड़ी हुई महिलाओं को जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है। 8 मार्च को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा और इस खास मौके पर महाराष्ट्र राज्य की 2.40 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को खास तोहफा मिलेगा। माझी लड़की बहिन योजना के तहत फरवरी 2025 की किस्त 8 मार्च से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो सकती है।

क्यों शुरु की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लड़की बहन योजना का मुख्य फोकस 21-65 साल की आयु की उन महिलाओं को आर्थिक मदद करना है, जिनकी एनुअल इनकम 2.5 लाख रुपये से कम है। इस योजना से महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलते हैं, जिससे उनकी आर्थिक जरूरत पूरी हो सकें और उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्रता मिल सके।
मार्च की किस्त भी जल्द होगी अकाउंट में ट्रांसफर
माझी लड़की बहिन योजना के बारे में जानकारी देते हुए राज्य विधानमंडल में मंत्री अदिति वरदा सुनील तटकरे ने इस बात की जानकारी दी है कि फरवरी की किस्त देने का प्रोसेस 5 मार्च को शुरू होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि राशि 7 मार्च तक लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि समय पर वित्तीय सहायता बनाए रखने के लिए सरकार मार्च की किस्त भी महीने के अंत से पहले जमा कर दी जाएगी।
किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का फायदा?
माझी लड़की बहिन योजना का फायदा महाराष्ट्र की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 65 साल तक है। साथ ही वह विवाहित, तलाकशुदा, विधवा या जरूरतमंद महिलाएं इसका फायदा उठा सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं की एनुअल इनकम 2.5 लाख रुपये से कम है और मूल रूप से महाराष्ट्र में रहती हैं। इसके साथ ही, इस योजना का फायदा उन लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा जो पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं और जिन्हें पिछली किश्तों का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा अगर महिला के परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार या फिर राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/उपक्रम का अध्यक्ष/निदेशक/सदस्य है तो उन्हें भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। अगर आपके परिवार से अगर कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या फिर पेंशन पा रहा है तो भी इस योजना का फायदा उसे भी नहीं मिलेगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, जाति प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications