Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर इस समय चर्चा तेज हो गई है। योजना की शुरुआत के बाद से ही लाखों महिलाएं हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक मदद पा रही हैं।

जुलाई तक की सभी किस्तें समय पर खातों में जमा हो चुकी थीं, लेकिन अब अगस्त की किस्त मिलने में देरी हो रही थी। हालांकि, आज महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने X अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा आज से लाभार्थियों को उनकी रकम भेजी जाएगी।
सरकार का उद्देश्य
इस योजना को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक बोझ कम करने के लिए शुरू किया गया था। सरकार चाहती है कि महिलाएं छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें। यही वजह है कि सीधे बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है। शुरुआत में भुगतान समय पर हुआ, लेकिन हाल के महीनों में देरी ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है।
क्या दोनों किस्तें एक साथ मिलेंगी?
कई महिलाएं यह उम्मीद कर रही हैं कि अगस्त और सितंबर दोनों महीनों की किस्तें एक साथ यानी 3000 रुपए के रूप में मिलेंगी। हालांकि, इस पर मंत्री ने अपडेट दे दिया है। अभी फिलहाल अगस्त महीने की रकम खातों में ट्रांसफर की जा रही है।
2100 रुपए की घोषणा पर अपडेट
लाडकी बहिन योजना की घोषणा के समय सरकार ने महिलाओं को भविष्य में 2100 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। इस पर अदिति तटकरे ने कहा कि यह वादा जरूर पूरा होगा। फिलहाल प्राथमिकता यही है कि जो 1500 रुपए की राशि तय है, वह समय पर और नियमित रूप से महिलाओं तक पहुंचे। सही समय पर 2100 रुपए का फायदा भी दिया जाएगा।
लाडकी बहिन योजना ने महाराष्ट्र की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। लेकिन अगस्त की किस्त में हुई देरी से महिलाएं बेचैन हैं। सरकार का कहना है कि जल्द ही पैसा खातों में आ जाएगा। फिलहाल अभी सिर्फ अगस्त महीने की किस्त जारी की गई हैं।
महिलाओं को मिली राहत
लाडकी बहिन योजना ने अब तक लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है। घर के खर्चों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, इस योजना की रकम से कई परिवारों को मदद मिली है। अगस्त की किस्त में हुई देरी से महिलाएं चिंतित थीं, लेकिन अब सरकार की ओर से राशि भेजे जाने की पुष्टि के बाद उन्हें राहत मिली है।
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार का महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम है। हालांकि अगस्त की किस्त देर से जारी हुई, लेकिन अब यह पैसा खातों में पहुंचना शुरू हो गया है। फिलहाल सितंबर की किस्त का इंतजार रहेगा। वहीं 2100 रुपए का वादा भी महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है। सरकार का कहना है कि यह लाभ भी समय आने पर जरूर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications