नई दिल्ली, जून 17। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरों की खदाने हैं। वहां अकसर किसी न किसी को हीरे मिलने की खबर सामने आती है। एक बार फिर वहां एक खदान में खुदाई के दौरान एक मजदूर और उसके पांच साथियों को हीरा मिला है। ये हीरा 6.29 कैरेट का है। एक रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञों के मुताबिक नीलामी में इस कीमती पत्थर की कीमत करीब 30 लाख रुपये तक जा सकती है। जिस मजदूर को यह हीरा मिला है उनका नाम है सुनील कुमार। उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी आर्थिक तंगी कम होगी।
पट्टे की खदान में मिला हीरा
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार पन्ना के हीरा अधिकारी अनुपम सिंह के अनुसार कुमार और उनके पांच सहयोगियों को बीते बुधवार को वहां एक पट्टे पर ली गयी खदान में 6.29 कैरेट का रत्न मिला। नियमानुसार उन्होंने हीरा खनन कार्यालय में जमा कर दिया। ये कार्यालय नियमित रूप से ऐसे कीमती पत्थरों की नीलामी करता है।
कितनी मिलेगी रकम
रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि अधिकारी के अनुसार नीलामी की राशि से 12 फीसदी की रॉयल्टी काटी जाएगी। इसके बाद बाकी राशि का भुगतान इन मजदूरों को किया जाएगा। फाइन क्वालिटी का हीरा मिलने के बाद सुनील काफी हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इसके कारण वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थे।
वित्तीय स्थिति में होगा सुधार
सुनील ने कहा कि हीरे की नीलामी से प्राप्त राशि से उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा करीब 20 दिन पहले ही उन्होंने अपने साथियों के साथ एक हीरा खोजने के लिए जरुआपार इलाके में 10 वर्ग मीटर जमीन लीज पर ली थी। किस्मत ने उनका साथ दिया और खुदाई के दौरान उन्हें एक कीमती पत्थर मिला।
हीरों के लिए मशहूर
बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित पन्ना जिले में 12 लाख कैरेट के हीरे के भंडार होने का अनुमान है। खनन कार्य में लगे कई गरीब मजदूरों को यहां की खदानों में पहले भी कीमती पत्थर मिले हैं।
महिला को मिला हीरा
हाल ही में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव की एक महिला की किस्मत बदल गयी। उन्हें एक उथली खदान में 2.08 कैरेट का हीरा मिला। यह पत्थर अच्छी गुणवत्ता का था। महिला के पति एक किसान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हीरे की नीलामी से अच्छी कीमत मिलेगी तो वे पन्ना शहर में एक घर खरीदेंगे। पन्ना के हीरा कार्यालय के अधिकारी ने कहा कि चमेली बाई को कुछ दिन पहले जिले के कृष्णा कल्याणपुर पाटी इलाके में लीज पर ली गई एक खदान में 2.08 कैरेट का हीरा मिला। अधिकारी के अनुसार महिला ने बीते मंगलवार को हीरा कार्यालय में इस कीमती पत्थर को जमा कर दिया। इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद बची हुई राशि महिला को आय दी जाएगी। महिला के पति अरविंद सिंह के मुताबिक उन्होंने हीरा खनन में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और इस साल मार्च में कृष्णा कल्याणपुर पाटी इलाके में एक छोटी सी खदान लीज पर ली।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications