USISPF Global Leadership Award: यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने अपने लीडरशिप समिट का आठवां एडिशन 2 जून 2025 को वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित किया। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर कहा है कि इस पर जल्द सहमति बन सकती है। ट्रेड डील की खबरों के बीच अमेरिका-भारत स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया है।

आठवें वार्षिक लीडरशिप समिट में मिला सम्मान
यह सम्मान वॉशिंगटन डी.सी. में हुए आठवें वार्षिक लीडरशिप समिट में दिया गया। कुमार मंगलम बिड़ला के साथ-साथ यह सम्मान आईबीएम के चेयरमैन, सीईओ और प्रेसिडेंट अर्जविंद कृष्णा और हिटाची के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन तोशिआकी हिगाशिहारा को भी मिला।
श्री कुमार मंगलम बिड़ला को यह सम्मान आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन के तौर पर उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया। यह ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा भारतीय निवेशक है। कंपनी अब तक अमेरिका में $15 अरब डॉलर (करीब ₹1.25 लाख करोड़) से ज्यादा का निवेश कर चुकी है। अमेरिका के 15 राज्यों में इसके ऑपरेशन्स हैं और इससे 5,400 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।
इस मौके पर श्री बिड़ला ने कहा,"यह सम्मान अमेरिका में आदित्य बिड़ला ग्रुप की गहरी प्रतिबद्धता और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने की हमारी सोच को दिखाता है। हमें गर्व है कि हमने 18 साल पहले अमेरिका में अपनी यात्रा शुरू की थी और यहां बड़े स्तर पर निवेश किया।"
उन्होंने आगे कहा, "हम अमेरिका को इसलिए चुनते हैं क्योंकि हमें इस देश की ताकत, स्थिरता और भविष्य पर भरोसा है। हमारा निवेश सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है - हम लोगों, समुदायों और सकारात्मक बदलाव में निवेश कर रहे हैं ताकि दोनों देशों की तरक्की हो सके।"
कुमार मंगलम बिड़ला मिला है पद्म भूषण
कुमार मंगलम बिड़ला बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी के चांसलर भी हैं और पहले आईआईएम अहमदाबाद के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्हें 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications