नई दिल्ली, अप्रैल 27। अक्षय तृतीया में केवल एक हफ्ता बचा है। इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है। उससे पहले ही एक कंपनी सोना खरीदने के लिए एक बढ़िया सुविधा लेकर आई है। इस सुविधा के तहत आप कम से कम केवल 1 रु में 99.5 फीसदी शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। ये सुविधा शुरू की है क्रेडिटबी ने, जो कि एक फिनटेक प्लेटफॉर्म है। इसने डिजिटल गोल्ड निवेश प्रोडक्ट 'क्रेडिटबी 24के गोल्ड' लॉन्च किया है। आप क्रेडिटबी की ऐप पर एक टैप से लाइव मार्केट रेट पर 99.5 फीसदी प्योर डिजिटल सोना खरीद सकते हैं। ये पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा।
अधिकतम 3 लाख रु का सोना
वर्तमान में यह सुविधा क्रेडिटबी ने केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए शुरू की है। ये ग्राहक न्यूनतम 1 रु और अधिकतम 3 लाख रु तक के सोने के साथ शुरू कर सकते हैं। जल्द ही बाकी ग्राहकों के लिए भी विकल्प उपलब्ध होगा। आप खरीदे गए सोने को फिजिकल कॉइन या छड़ों में भी बदल सकेंगे। ये सोना एक सेफ तिजोरी में रखा जाएगा।
घर बैठे होगी डिलिवरी
यदि आपको व्यक्तिगत रूप से अपने फिजिकल सोने की आवश्यकता हो तो देश भर में आप अपने घर के दरवाजे पर इसकी डिलीवरी के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। डिलीवरी के लिए मात्रा कम से कम 0.5 ग्राम है। यानी आपको कम से कम इतने सोने की डिलिवरी के लिए आवेदन करना होगा। ये सेफगोल्ड की ओर से मुफ्त ट्रांजिट बीमा द्वारा सिक्योर होगा।
सोना खरीदना सुविधाजनक
क्रेडिटबी के सह-संस्थापक और सीईओ मधुसूदन एकंबरम के अनुसार कंपनी सेफगोल्ड के साथ साझेदारी करने और अपनी खास पेशकश 'क्रेडिटबी 24के गोल्ड' लॉन्च करने के लिए उत्साहित है। इससे ग्राहकों के लिए सोने की खरीदारी को किफायती और अत्यधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। यह स्टोरेज की लागत को खत्म करते हुए ग्राहकों को लंबे समय के लिए निवेश ऑप्श प्रदान करके बचत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भारत में सोने का हमेशा एक विशेष स्थान रहा है और यह सबसे मूल्यवान वस्तुओं में से एक है। इस सर्विस की शुरुआत से कंपनी के ग्राहकों के साथ जुड़ने और उनकी अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए बिजनेस डायवर्सिफिकेशन लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करता है।
क्रेडिटबी के प्रोडक्ट्स
क्रेडिटबी इस समय कई तरह के पर्सनल लोन और क्रेडिट-लाइन समर्थित प्रीपेड कार्ड ऑफर करती है। कंपनी आगे डिजिटल रूप से इनेबल्ड सिक्योर्ड लोन, होम लोन और क्रेडिट लाइन्स में शुरुआत करके अपने उत्पादों की पेशकश में डायवर्सिफिकेशन लाने की प्लानिंग बना रही है, जिनमें बीमा, क्रेडिट स्कोर रिपोर्ट, मर्चेंट-साइड ऑफ़र जैसी वित्तीय सेवाएं शामिल हैं। इससे ये अपने डेब्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है।
24के सोने की पेशकश
सेफगोल्ड के संस्थापक और एमडी गौरव माथुर के अनुसार हम भारतीयों को गुणवत्ता, शुद्धता और कीमत के मामले में आश्वासन देते हुए सोने में बचत करने का एक सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका पेश करना चाहते हैं। हम क्रेडिटबी के साथ साझेदारी करके खुश हैं। उन्होंने आगे कहा है कि यह साझेदारी क्रेडिटबी के लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल गोल्ड में निवेश को आसान बनाने में मदद करेगी और उन्हें कुछ ही क्लिक में सोना खरीदने की सुविधा देगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications