
KR Choksey recommends investing in Adani Wilmar: अदानी ग्रुप के शेयर अदानी विल्मर में निवेश कर कमाई का मौका बताया जा रहा है। केआर चोकसी रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि अगर अदानी विल्मर के शेयर में आज के स्तर पर निवेश किया जाए तो अच्छी कमाई हो सकती है।
8 माई को अदानी विल्मर का शेयर करीब 394 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं यह शेयर अभी तक 400 रुपये का हाई भी बना चुका है। केआर चोकसी रिसर्च ने इस शेयर पर 515 रुपये के टार्गेट के साथ निवेश की राय जारी की है। ऐसे में अच्छी खासी कमाई का मौका यहां पर बनता दिख रहा है।
अदानी विल्मर के शेयर अगर एक साल साल का न्यूनतम स्तर देखा जाए तो यह 327 रुपये का है। वहीं अगर ऊपरी स्तर देखा जाए तो यह 842 रुपये का बनाया है। वहीं प्राइस टार्गेट 515 रुपये का जारी किया गया है।
अडानी विल्मर अपनी बाजार हिस्सेदारी को लगातार बढ़ा रहा है। खाद्य और एफएमसीजी सेक्टर में कंपनी की हिस्स्रदारी बढ़ रही है। खाद्य तेल, आटा और चावल के बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ी है। कंपनी ने हाल ही में कोहिनूर ब्रांड का अधिग्रहण किया है।
अडानी विल्मर का शेयर वर्तमान में 50.9x और 38.5x के पीई गुणक पर कारोबार कर रहा है, यह अनुमान FY24E / FY25E ईपीएस पर आधारित है। ऐसे में केआर चोकसी रिसर्च का मानना है कि यह शेयर 515 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

इस रिसर्च रिपोर्ट को केआर चोकसी रिसर्च के अभिषेक अग्रवाल ने तैयार किया है। यहां पर प्राइस टार्गेट का मतलब है कि शेयर आगामी एक साल के अंदर 515 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
नोट : निवेश का यह व्यू निवेश विशेषज्ञों/ब्रोकिंग हाउस/रेटिंग एजेंसियों की तरफ से व्यक्त किया गया है। इन निवेश टिप्स वेबसाइट या इसके प्रबंधन से संबंध नहीं है। कोई भी निवेश का फैसला करने के पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
