नई दिल्ली, नवंबर 15। हाल ही में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर ने 435.60 रु का अपना ऑल टाइम हाई स्तर छुआ। हालांकि आज कंपनी के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में हल्की तेजी के बावजूद केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर दबाव में है। दोपहर 1.30 बजे के करीब यह करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ 417 रु के आस-पास है। आज ये 429.65 रु के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 433.50 रु पर खुला। मगर इसमें शुरुआत से ही कमजोरी शुरू हो गयी और कंपनी का शेयर 407.15 रु तक गिर गया। मगर बता दें कि यही वो शेयर है, जिसने निवेशकों के 1 लाख रु को 3.88 लाख रु बनाया है।
1 साल का रिटर्न
1 साल पहले केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 107.60 रु पर था, जबकि अब यह 417 रु के आस-पास है। यानी 1 साल के अंदर इस शेयर ने निवेशकों को करीब 288 फीसदी रिटर्न दिया है। यदि किसी ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी वैल्यू आज की तारीख में 3.88 लाख रु हो गयी होगी। इस समय कंपनी का मार्केट कैपिटल 11,380 करोड़ रु के आस-पास है।
2021 में रिटर्न
2021 की शुरुआत में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 143.90 रु पर था, जबकि अब यह 417 रु के आस-पास है। यानी करीब साढ़े 10 महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 190 फीसदी रिटर्न दिया है। यदि किसी ने जनवरी में कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी वैल्यू आज की तारीख में 2.90 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीने में 75 फीसदी रिटर्न
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर ने 6 महीनों में भी अच्छा रिटर्न दिया है। 6 महीनों में यह 75 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 6 महीने पहले 238.30 रु पर था, जबकि अब यह 417 रु पर है। यानी निवेशकों इस अवधि में 75 फीसदी रिटर्न हासिल कर चुके हैं। यदि किसी ने मई में कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी वैल्यू आज की तारीख में 1.75 लाख रु हो गयी होगी।
शानदार रहे तिमाही नतीजे
टेक फर्म केपीआईटी टेक के सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो इसका शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक 65.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले की इसी तिमाही में 27.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इसकी तिमाही में शुद्ध इनकम 590.8 करोड़ रुपये रही, जो जुलाई-सितंबर 2020 की अवधि में 485.4 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की इनकम में 21.7 प्रतिशत की बढ़त हुई।
चेक करें कंपनी की प्रोफाइल
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (जिसे पहले केपीआईटी कमिंस इंफोसिस्टम्स लिमिटेड कहा जाता था) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जिसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र, भारत में है। यह कंपनी ऑटोमोटिव कंपनियों को सॉफ्टवेयर देती है। केपीआईटी के यूरोप, अमेरिका, जापान, चीन, थाईलैंड और भारत में डेवलपमेंट सेंटर हैं। केपीआईटी की स्थापना 1990 में रवि पंडित और किशोर पाटिल ने केपीआईसी इंफोसिस्टमम्स के रूप में की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications