Kotak Mahindra Bank Savings Account Charges: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक कोटक महिंद्रा बैंक ने सेविंग्स अकाउंट पर कुछ नियमों में बदलाव किए है।
आपको बता दें कि बैंक ने रिवाइज्ड एवरेज बैलेंस क्राइटेरिया, फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट, फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और फ्री चेक बुक लिमिट में भी बदलाव किए गए हैं।

प्राइवेट सेक्ट के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने सेविंग्स के साथ-साथ सैलरी अकाउंट से जुड़े हुअ कुछ सर्विसेस में भी बदलाव किया है। नए शुल्क 1 मई से लागू हो चुके हैं।
बैंक ने रिवाइज्ड एवरेज बेलैंस क्राइटेरिया, फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट, फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और फ्री चेक बुक लिमिट में भी बदलाव किए हैं।
फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट हो गई है इतनी
सेविंग्स अकाउंट पर मौजूदा समय में ट्रांजेक्शन की लिमिट में बदलाव किया है। पहले 3 लाख प्रति माह यह लिमिट थी और अब 2 लाख प्रति माह कर दी गई है।
आपको बता दें कि एवरीड सैलरी अकाउंट और प्रो सेविंग अकाउंट पर पांच ट्रांजेक्शन फ्री है और आगे भी यह रहेगा।
सोलो सेविंग अकाउंट के अनुसार, दो ट्रांजेक्शन पर 1 लाख रुपए तक की निकासी, पहले यह फ्री था और बदलाव के बाद इसमें एक ही ट्रांसजेक्शन फ्री है और निकासी की लिमिट 10,000 रुपए कर दिया गया है।
एटीएम से जुड़ी हुई ट्रांजेक्शन लिमिट
आपको बता दें कि सेविंग अकाउंट के तहत कोटक महिंद्रा बैंक से अनलिमिटेड कैश निकासी मुफ्त थी। वहीं, दूसरी ओर बैंक के एटीएम ट्रांजेक्शन को प्री रखा गया है।
बदलाव के बाद अब कोटक के एटीएम से माह में सात बार ही बिना शुल्क के पैसे विड्राल कर पाएंगे और अन्य बैंक के एटीएम के लिए लिमिट को घटाकर सात कर दिया है।
क्लासिक सेविंग अकाउंट, प्रो सेविंग्स अकाउंट और ऐस सैलरी अकाउंट के तहत कोटक बैंक या अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इस लिमिट को निर्धारित किया गया है।
ऐज सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम इतने पैसे रखना है जरूरी
कोटक महिंद्रा बैंक के ऐज सेविंग्स अकाउंट वाले ग्राहकों को न्यूनतम 10,000 रुपये का मासिक बैलेंस बनाए रखना होगा।
यदि ग्राहक 10,000 रुपये की एएमबी बनाए रखने की आवश्यकता को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें 500 रुपये तक का मासिक गैर-रखरखाव शुल्क देना पड़ता है।
बैंक द्वारा प्रस्तावित कोटक 811 बचत खाते में न्यूनतम राशि की आवश्यकता नहीं है।
अप्रैल में रिज़र्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के ज़रिये नए कस्टमर को जोड़ने पर रोक लगा दी थी।
इतना ही नहीं बैंक को अपने कस्टमर के लिए ऑनलाइन नए क्रेडिट कार्ड भी जारी करने पर भी रोक लगाई थी।
आपको बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक पर आरबीआई का यह सख्त फैसला लगातार दो साल 2022 और 2023 तक निगरानी करने के बाद आया था और इस दौरान आरबीआई की ओर से की गई आईटी जांच में कई महत्वपूर्ण कमियां और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी।
कोटक महिंद्रा बैंक इन चितांओ का समय रहते सही तरीके से समाधान करने में लगातार विफल रहा था इसलिए यह सख्त फैसला इस बैंक के खिलाफ लिया गया था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
