Kotak Bank Credit Card: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर आ गई है। कोटक महिंद्रा बैंक रॉयल सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने वाला है। ये बदलाव 1 जून 2025 से लागू होंगे। अगर आप इस कार्ड का यूज करते हैं, तो क्या-क्या चेंज होने वाला है, ये जरूर चेक कर लें।

रॉयल सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव ( Kotak mahindra bank Royale Signature Credit Card)
कोटक महिंद्रा बैंक रॉयल सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के हर ₹150 खर्च पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे। हर तिमाही में दो बार घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का फ्री यूज कर सकेंगे। इसके अलावा अब फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तभी मिलेगा जब आप पिछली तिमाही में कम से कम ₹75,000 खर्च करेंगे। फ्यूल और रेलवे टिकट बुकिंग पर सरचार्ज छूट जैसे फायदे भी मिलेंगे लेकिन अब ₹500 से ₹5000 तक के फ्यूल खर्च पर ही 1% सरचार्ज छूट मिलेगी। साल भर में अधिकतम ₹3500 तक की छूट प्राप्त की जा सकेगी।
रिवॉर्ड पॉइंट की लीमिट (Kotak mahindra bank Credit card)
इसके अलावा रिवॉर्ड पॉइंट की लीमिट भी कर दी गई है। एजुकेशन और इंश्योरेंस पर एक स्टेटमेंट साइकिल में ₹70,000 तक के खर्च पर ही रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। यूटिलिटी बिल्स पर ₹50,000 और सरकारी खर्चों पर ₹40,000 तक के खर्च पर ही पॉइंट्स मिलेंगे।
इन खर्चों पर अब नहीं मिलेंगे पॉइंट्स
वॉलेट में पैसे जोड़ना, किराया देना, फ्यूल खरीदना और ऑनलाइन गेम्स पर खर्च करने पर अब कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। इन खर्चों को अब माइलस्टोन बेनिफिट में भी नहीं होगा। साथ ही अब हर रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत 25 पैसे से घटाकर 20 पैसे कर दी गई है। कैश में रिडीम करने के लिए कम से कम 2000 पॉइंट्स होना आवश्यक होगा।
ब्याज दर और नए चार्ज
कार्ड पर ब्याज दर 3.5% से बढ़कर 3.75% प्रति माह हो गई है। कई खर्चों पर 1% ट्रांजैक्शन फीस भी लगेगी, जैसे वॉलेट में पैसे डालना, ऑनलाइन गेमिंग, ₹10,000 से अधिक सरकारी खर्च, ₹50,000 से अधिक यूटिलिटी बिल और ₹35,000 से अधिक फ्यूल खर्च।
इसके अलावा एजुकेशन फीस पर अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा। अगर आप थर्ड पार्टी ऐप (जैसे PhonePe या Mobikwik) से स्कूल या कॉलेज की फीस भरते हैं, तो 1% चार्ज लगेगा लेकिन अगर सीधे स्कूल की वेबसाइट या मशीन से भुगतान करेंगे तो यह चार्ज नहीं लगेगा।
ऑटो डेबिट फेल होने पर देना होगा जुर्माना
अगर आपके कार्ड की ऑटो डेबिट EMI फेल होती है, तो कुल बकाया रकम पर 2% जुर्माना देना होगा। यह चार्ज कम से कम ₹450 और अधिकतम ₹5000 हो सकता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
