Kotak Bank Revised FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव किया है। एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों को 15 बेसिस प्वाइंट तक घटा दिया गया है। यह रिवाइज्ड ब्याज दरें 9 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने यह बदलाव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने के बाद किया है। इससे पहले कोटक बैंक ने 14 जून के बाद से बैंक की पहली FD दर में कटौती की थी।

ये है नई ब्याज दरें (Kotak Mahindra Bank FD Rates)
कोटक महिंद्रा बैंक एफडी रेट के बदलाव से पहले आम नागरिकों को 390 दिनों के लिए 7.40% की ब्याज दर ऑफर करता था और अब नई ब्याज दरें 7.25% हो गई हैं। इसके अलावा 391 दिनों से लेकर 23 महीने से कम की एफडी पर 7.40% की ब्याज दरें ऑफर करता है और नई ब्याज दरें 7.30% हो गई है। 23 महीनों की एफडी पर 7.30% की ब्याज दर थी और 7.25% नई ब्याज दर है।
सीनियर सिटीजन और आम नागरिकों को एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज (Kotak Mahindra Bank Fixed Deposit)
कोटक महिंद्रा बैंक में अगर आप 7 से 14 दिनों के लिए एफडी करते हैं तो इसपर ब्याज दर आम नागरिकों को 2.75% ऑफर किया जा रहा है। इस अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 3.25% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 15 - 30 दिनों की अवधि के लिए 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। 31 से 45 दिनों के लिए आम नागरिकों को 3.25% का ब्याज और सीनियर सिटीजन को 3.75% का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 46 से 90 दिनों के लिए 3.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 4% का ब्याज दिया जा रहा है।
वहीं, 91 से 120 दिनों के लिए 4% आम नागरिकों को और 4.50% ब्याज सीनियर सिटीजन को ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 121 दिनों से लेकर 179 दिनों के लिए 4.25% आम नागरिकों को और सीनियर सिटीजन 4.75% का ब्याज दिया जा रहा है।
इसके अलावा अगर आप 180 दिनों के लिए एफडी में निवेश करते हैं तो आम नागरिकों को ये बैंक 7% और 7.50% का ब्याज सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है।
181 दिनों से 269 दिनों के लिए 6% और सीनियर सिटीजन को 6.50% का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 270 दिनों के लिए आम नागरिकों को 6% और सीनियर सिटीजन को 6.50% इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। यही ब्याज दरें 271 से 363 दिनों की एफडी करने पर ऑफर की जा रही है।
इसके अलावा 364 दिनों के लिए एफडी करने पर आम नागरिकों को 6.50% ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7% का ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 365 से 389 दिनों के लिए निवेश करने पर 7.10% का ब्याज आम नागरिकों को और सीनियर सिटीजन को 7.60% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
390 दिनों के लिए निवेश करने पर 7.30% आम नागरिकों को और 7.75% का ब्याज सीनियर सिटीजन को दिया जा रहा है। 23 महीनों के लिए एफडी में निवेश पर आम नागरिकों को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 7.75% का ब्याज दिया जा रहा है। अन्य एफडी पर मिलने वाले ब्याज को आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
