Kotak Mahindra Bank Q2 Results: प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी कोटक महिंद्रा बैंक ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक को जुलाई से सितंबर के दौरान 3343 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 3191 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. FY25 की दूसरी तिमाही में ब्याज से कमाई भी बढ़ी है. इससे पहले शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1869.80 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
ब्याज से कमाई बढ़ी
कोटक महिंद्रा बैंक ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि ब्याज से कमाई यानी NII में बढ़त दर्ज की गई है, जोकि जुलाई से सितंबर के दौरान 7019 करोड़ रुपए रही. सालभर पहले की समान तिमाही में NII का आंकड़ा 6296.6 करोड़ रुपए रही थी. बैंक ने बताया कि सितंबर तिमाही में फ्रेश स्लीपजेज बढ़कर 1875 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 1358 करोड़ रुपए रहा था.
राइट ऑफ आंकड़ों में इजाफा
सितंबर तिमाही में कोटक बैंक का राइट ऑफ 638 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछली तिमाही में 570 करोड़ रुपए रहा था. अपग्रेडेशन एंड रिकवरीज में भी इजाफा हुआ, जोकि 681 करोड़ रुपए रही. यह आंकड़ा पिछली तिमाही में 586 करोड़ रुपए रहा था. नेट इंटरसेट्स मार्जिन 4.91 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5.22 फीसदी था.

एनपीए को लेकर दिया अपडेट
नॉन-परफॉर्मिंग एसेटस यानी एनपीए पर बैंक ने बताया कि ग्रॉस एनपीए में गिरावट आई है, जोकि 1.49 फीसदी रहा, जोकि सालभर पहले 1.72 फीसदी था. नेट एनपीए यानी बुरे फंसे लोन बढ़कर 0.43 फीसदी हो गया, जोकि सालभर पहले 0.37 फीसदी था.
ग्रॉस एनपीए का आंकड़ा 6,033.2 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5,477.15 करोड़ रुपए रहा था. वहीं, नेट एनपीए सितंबर तिमाही में 1,723.8 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1,376.3 करोड़ रुपए था. प्रोविजन 660.39 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 366.55 करोड़ रुपए था.
सितंबर तिमाही तक कोटक बैंक का नेटवर्थ 147,214 करोड़ रुपए रहा. बुक वैल्यु प्रति शेयर 740 रुपए रहा. इस दौरान कुल अंडर असेट मैनेजमेंट यानी एयूएम सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 680,838 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 498,342 करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
