नयी दिल्ली। इस समय महंगाई पूरो जोरों पर है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और यहां तक की खाने-पीने की चीजें भी काफी महंगी हो गयी हैं। ऐसे में आम आदमी का अपने घर का सपना पूरा कर पाना काफी मुश्किल है। हालांकि अच्छी बात ये है कि होम लोन की ब्याज दरें इस समय कई सालों के निचले स्तर पर हैं। पिछले कई महीनों में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई सहित बाकी बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में काफी कटौती की है। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इसकी होम लोन ब्याज दरें एसबीआई भी सस्ती हैं।
फटाफट उठाएं फायदा
कोटक महिंद्रा बैंक ने खास ऑफर के तहत होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की है। यदि आप होम लेना चाहते हैं तो कोटक महिंद्रा बैंक से कम ब्याज दर पर ले सकते हैं। मगर इस काम में जल्दी करें। कोटक महिंद्रा बैंक में होम लोन की न्यूनतम ब्याज दर 6.65 फीसदी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने खुद इस बात का दावा किया है कि उससे सस्ता होम लोन कहीं उपलब्ध नहीं है।
कब तक मिलेगा सस्ता होम लोन
कोटक महिंद्रा बैंक के सस्ते होम लोन ऑफर का फायदा 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। ध्यान रहे कि कोटक महिंद्रा बैंक ने सस्ते होम लोन के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इन शर्तों को पूरा करने वाले को ही सस्ता होम लोन मिल सकता है।
किसे मिलेगा सस्ता लोन
कोटक महिंद्रा बैंक के सस्ते होम लोन ऑफर का फायदा केवल वे ही लोग उठा सकते हैं, जिनका सिबिल स्कोर अच्छा हो। साथ ही बैंक आपकी मासिक इनकम के अनुपात में कर्ज (लोन टू वैल्यू) की भी जांच करेगा। बैंक की तरफ से पूरी वेरिफिकेशन होने के बाद ही 6.65 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन दिया जा सकता है।
एसबीआई का खास ऑफर
एक होम लोन ऑफर एसबीआई में भी चल रहा है। बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के एसबीआई 75 लाख रुपये तक की लोन राशि 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर पर दे रहा है। ये ऑफर 31 मार्च तक लागू है। 75 लाख रु से अधिक राशि के लिए 6.75 प्रतिशत ब्याज लगेगा। इतना ही नहीं यदि आप योनो ऐप के जरिए होम लोन अप्लाई करें तो आपको ब्याज दर पर 0.05 फीसदी की छूट मिलेगी। इतनी ही छूट महिलाओं को भी दी जा रही है।
कॉल करें लें सारी जानकारी
अगर आप एसबीआई के होम लोन की घर बैठे जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो 7208933140 पर कॉल करें। होम लोन सेगमेंट एसबीआई का पलड़ा बाकी बैंकों की तुलना में काफी भारी है। होम लोन सेगमेंट में एसबीआई की कुल 34 फीसदी हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
