नयी दिल्ली। कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों में बदलाव किया है। अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक में एफडी कराना चाहते हैं तो पहले नयी ब्याज दरें जान लें। बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक अब 7 से 30 दिन, 31 से 90 दिन और 91 से 179 दिन की एफडी पर क्रमश: 2.5 प्रतिशत, 2.75 प्रतिशत और 3.25 प्रतिशत ब्याज देगा। आगे जानिए बाकी अवधियों की ब्याज दरें।
1 साल पर कितना मिलेगा ब्याज
कोटक महिंद्रा बैंक अब 180 दिनों से लेकर 1 साल से कम तक की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.40 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करेगा। वहीं एक साल से 389 दिनों तक मैच्योर होने वाली जमा पर यह 4.50 प्रतिशत ब्याज देगा। बैंक 390 दिनों से 23 महीने से कम तक में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.90 प्रतिशत ब्याज देगा।
जानिए कुछ और अवधियों की ब्याज दर
कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने से 3 साल से कम तक की एफडी पर 5 प्रतिशत और 3 साल से 4 साल से कम की एफडी पर 5.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं 4 साल से अधिक मगर 5 साल से कम की एफडी कराने वालों को एफडी पर 5.25 प्रतिशत ब्याज दर दी जाएगी। बैंक 5 साल या इससे अधिक मगर 10 साल से कम में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.30 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। ये दरें 25 मार्च 2021 से लागू हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज
कोटक महिंद्रा बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को आम जनता की तुलना में 50 बेसिस पॉइंट्स अधिक ब्याज दर मिलती रहेगी। बैंक वरिष्ठ नागरिको को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3 प्रतिशत से 5.8 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर करता है।
यहां मिलेगा 9 फीसदी तक ब्याज
ज्यादा रिटर्न के लिए कंपनी में एफडी कराना बैंक से अधिक बेहतर है। इस समय हॉकिन्स कुकर एफडी स्कीम में 12 से 36 महीनों की एफडी पर 8.5 फीसदी से 9 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। वहीं श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस में 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7.25 फीसदी से 8.09 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। इसी तरह श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस भी 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7.25 फीसदी से 8.09 फीसदी तक ब्याज दे रही है। हुडको (आवास और शहरी विकास निगम) 12 से 60 महीनों की एफडी पर 7 से 7.5 फीसदी और बजाज फाइनेंस इसी अवधि पर 6.15 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रही है। आपको पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और आईसीआईसीआई होम फाइनेंस में 12 से 120 की एफडी पर क्रमश: 5.9 फीसदी से 6.7 फीसदी और 4.3 फीसदी से 6.45 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है।
जानिए कुछ और कंपनियों की ब्याज दरें
एचडीएफसी इस समय 1 से 5 साल की एफडी पर 5.7 फीसदी से 6.20 फीसदी, सुंदरम फाइनेंस 12 से 36 महीनों पर 5.75 फीसदी से 6.25 फीसदी और आखिर में महिंद्रा फाइनेंस 12 से 60 महीनों की एफडी पर 5.7 फीसदी से 6.45 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
