नई दिल्ली, सितंबर 9। इस महीने त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। मगर उससे पहले ही प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। बैंक के अनुसार इसने अपने होम लोन की ब्याज दरों को 6.65 फीसदी से घटा कर 6.50 फीसदी कर दिया है। बैंक ने होम लोन ब्याज दरें एक ऑफर के तहत घटाई हैं, जो कि 10 सितंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक चलेगा। होम लोन की यह विशेष ब्याज दर (6.50 फीसदी प्रति वर्ष) त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए एक सीमित अवधि के लिए पेश की गयी हैं।
दशक की सबसे कम ब्याज दर
बैंक की तरफ से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर दोनों की दरें अब 6.50% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह विशेष दर सभी लोन राशियों के लिए उपलब्ध होगी और उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से संबंधित होगी। यह एक दशक से भी अधिक समय की सबसे कम ब्याज दर है और प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे अधिक कॉम्पिटिटिव है।
घर खरीदना हुआ किफायती
कोटक महिंद्रा बैंक के कंज्यूमर एसेट्स के प्रेसिडेंट अंबुज चंदना के मुताबिक लाखों घर खरीदारों के लिए फेस्टिव सीजन की खुशी में शामिल होने और लोगों की अपने घर के सपने को साकार करने में मदद करने पर खुश हैं। लोग अब आरामदायक घर की तलाश में हैं जहां पूरा परिवार काम कर सके, मनोरंजन कर सके और एक साथ क्वालिटी टाइम बिता सके। कोटक की 6.50 फीसदी होम लोन ब्याज दर ऐसे लोगों के सपनों के घर को और भी किफायती बनाएगी।
एचडीएफसी और एसबीआई
पहले कोटक महिंद्रा के प्रतिद्वंद्वियों, जिनमें एचडीएफसी और एसबीआई शामिल हैं, ने अपनी ब्याज दरों को कम करके इसके द्वारा की गयी कटौती का जवाब दिया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। होम लोन की मांग महामारी के दौरान घर खरीदने में लोगों की अधिक रुचि के कारण बढ़ी है। क्योंकि लोग घर से काम और बच्चों की शिक्षा दोनों के लिए घरों में शिफ्ट हो गए हैं।
ज्यादा लोग करा रहे बैलेंस ट्रांसफर
बैलेंस ट्रांसफर में एक अपट्रेंड देखने को मिल रहा है। एक घर खरीदार पहले से ही जिस बैंक से लिए लोन को अदा कर रहा था, अब वे कम दर के कारण दूसरे बैंक में अपना बैलेंस ट्रांसफर करा रहा है। इस तरह के ट्रांसफर नॉन-बैंक उधारदाताओं और टॉप बैंक दोनों से लिए गए लोन के लिए हो रहे हैं।
6.9 फीसदी थी ब्याज दर
कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे कम दर की पेशकश पिछले साल अक्टूबर में की थी। तब इसने ब्याज दर 6.9 प्रतिशत तक घटाई थी। तब से ये दो बार और कटौती कर चुका है। अब इसकी वर्तमान होम लोन ब्याज दर 6.65 प्रतिशत है। ग्राहक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोटक डिजी होम लोन से आवेदक होम लोन के लिए आवेदन करने के साथ साथ अपनी लोन राशि पात्रता चेक कर सकते हैं। एक और बात कि बैंक की ब्याज दरें सैलेरी पाने वाले और सेल्फ एम्प्लॉयड ग्राहक दोनों के लिए लागू हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications