FD Rates for 2024: अगर आप नए साल में फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो साल 2024 के आने वाले कुछ महीने आपके लिए अच्छे हो सकते हैं। ऐसा इस लिए है क्योंकि अभी तक 4 बैंकों ने एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया है। विशेषज्ञों के अनुसार इन फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में पैसे डालकर आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक और कोटक बैंक ने साल 2023 के दिसंबर महीने में अपनी फिक्स्ड डजिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मौद्रिक नीति समिती की बैठक की थी और इस दौरान रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। केंद्रीय बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है, लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाले ब्याज में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है।

बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ इंडिया ने 1 दिसंबर 2023 से ग्राहकों के लिए 2 करोड रुपए से अधिक और 10 करोड रुपए से कम के फिक्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी की है। यह ब्याज दरें छोटी अवधि के लिए बढ़ाई गई हैं। 46 दिन से लेकर 90 दिन की अवधि पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। 91 से 179 दिन की अवधि के लिए 6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 180 दिन से लेकर 210 दिनों के लिए ब्याज दरें 6.25 प्रतिशत की हैं। 211 दिन से लेकर 1 साल से कम के समय के लिए ब्याज दर को 6.5 प्रतिशत रखा गया है। वहीं 1 साल के फिक्स डिपॉजिट के लिए आपको 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
कोटक बैंक का फिक्स डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें की कोटक बैंक ने 3 से 5 साल तक की टेन्योर वाले फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज की दरों को बढ़ाया है। इसके तहत 7 दिन से 10 साल के समय में पूरी होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 2.75 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तकइंटरेस्ट रेट रखा गया है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए को मिलने वाला ब्याज 3.35 प्रतिशत से लेकर 7.80 परसेंट तक बना हुआ है। ब्याज की इन नई दरों को 11 दिसंबर से लागू किया गया है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक ने भी दिसंबर के महीने की 5 तारीख को अपनी एफडी की दरों में बढ़ोतरी की है। 500 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक ने इंटरेस्ट रेट को 7.5 प्रतिशत तक कर दिया है। वहीं अगर बात की जाए वरिष्ठ नागरिकों की तो इन्हें 500 दिन की अवधि के लिए अधिकतम 8.15 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। 21 महीने से ज्यादा और 3 साल से कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 7.8 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है।
डीसीबी बैंक ने भी बढ़ाया एफडी पर इंटरेस्ट
इस बैंक के द्वारा 2 करोड़ से कम की फिक्स डिपॉजिट के लिए एक खास टाइम पीरियड के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह बैंक अपने नॉर्मल ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को यह 8.6 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 साल तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर 3.75 प्रतिशत से लेकर 8 परसेंट तक का इंटरेस्ट मिल रहा है। वही बुजुर्गों को 4.25 परसेंट से लेकर 8.6 परसेंट तक का ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
